धोनी से मिलने 1200 किलोमीटर साइकिल से गया फैन, घर के बाहर कई दिनों इंतजार के बाद भी नहीं मिले माही

MS Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैन बेस है, उनको चाहने वाले वर्ल्ड के हर कोने में मिल जाते हैं। माही भी कोशिश करते हैं कि उनका हर फैन खुश रहे। जब भी वह अपने फैन्स को देखते हैं, तो हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हैं। इस बार एक फैन उनसे मिलने के लिए पहुँच गया।

धोनी का एक जबरा फैन साइकिल चलाकर रांची पहुँच गया लेकिन माही से मिल नहीं पाया। यह फैन धोनी के फ़ार्म हाउस पहुँच गया और कई दिनों तक इंतजार भी किया लेकिन धोनी से मुलाकात कर पाने में असफल रहा। यह फैन दिल्ली से चलकर गया था।

ms dhoni

माही से मिलने की उम्मीद में गौरव कुमार नामक यह फैन उनके फ़ार्म हाउस तक चला गया। इसके बाद वहां बाहर ही टेंट लगा लिया और रहने लगा। कैम्प में इस फैन ने करीबन एक सप्ताह तक माही के इंतजार में समय बिताया। टेंट में ही रहना और सोना करने वाले इस फैन को अंत में निराशा हाथ लगी।

हालांकि गौरव ने धोनी को कुछ मौकों पर देखा जरुर था। जब माही ड्राइव करते हुए बाहर आए, तो दिखाई दिए लेकिन मिलने का मौका नहीं मिल पाया। धोनी ने अपनी कार से ही इस फैन की तरफ हाथ हिलाया लेकिन मिलने के लिए कार नहीं रोकी।

गौरव ने अपनी यह स्टोरी इन्स्टाग्राम पर शेयर कर उम्मीद की है कि उनकी बात धोनी तक पहुंचे और वह उनसे मुलाकात कर पाए। हालांकि इस बार वह माही से मुलाक़ात नहीं कर पाए लेकिन इससे पता चलता है कि माही के फैन्स किस तरह उनको चाहते हैं।

आगामी आईपीएल ऑक्शन से पहले देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स माही को रिटेन करती है या नहीं। उनको अनकैप्ड कैटेगरी वाले प्लेयर्स में रखते हुए रिटेन किया जा सकता है। इस श्रेणी के खिलाड़ियों को 4 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+