Virat Kohli: फिर दिखी विराट के प्रति दीवानगी! कोहली से मिलने लखनऊ से मुंबई 'पैदल' ही निकल पड़ा फैन
Virat Kohli's Fan Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में विराट कोहली को छुट्टी दी गई थी। लेकिन बचे हुए तीन मुकाबले में भी विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं।
कोहली को लेकर सवाल बरकरार
विराट कोहली को लेकर लगातार क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। आखिर विराट कोहली कब तक मैदान पर वापसी करेंगे। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में विराट कोहली का इस तरह छुट्टी लेना दिग्गजों को पसंद नहीं आ रहा है।

फैन का वीडियो वायरल
विराट कोहली की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। दुनिया भर से विराट कोहली की एक झलक देखने के लिए फैंस दूर-दूर से आते हैं। हाल ही में विराट कोहली के एक फैन का वीडियो सामने आया है। जिसे देखने पर पता चलता है कि कोहली का यह फैन लखनऊ से मुंबई विराट से मिलने के लिए पैदल सफर कर रहा है।
पोस्टर में लिखी यह बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विजय नाम का फैन हाथ में पोस्टर लेकर विराट कोहली से मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई के लिए पदयात्रा पर निकला है। पोस्टर में विराट कोहली की कही गई बात लिखी हुई है। इसके अलावा पोस्टर में यात्रा का कुछ विवरण भी लिखा हुआ है।
विराट कोहली के नाम से पोस्टर में लिखा गया कि मैं हमेशा भारत के लिए हाथ में बल्ला और खेल जीतने का सपना देखा था। यही मेरी प्रेरणा थी कि मैं क्रिकेट खेलूं। पोस्टर में इसके नीचे लिखा गया, "विराट कोहली फैन लखनऊ से मुंबई पदयात्रा।
विराट कोहली के इस फैन के वीडियो पर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। क्रिकेट फैंस विराट कोहली के इस जबरा फैन के फैसले की सराहना कर रहे हैं। सिर्फ क्रिकेट फैन ही नहीं बल्कि कई जूनियर खिलाड़ी भी विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications