भारत-पाकिस्तान मैच में 16,00,000 रुपये का सबसे छोटा विज्ञापन, एशिया कप में इतने करोड़ का बिजनेस
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सबसे अहम है। दोनों टीमों के बीच लीग चरण के बाद भी अगर मुकाबले होंगे, तो विज्ञापनों के लिए भारी डिमांड होगी और पैसे भी भारी मात्रा में आएँगे। किसी भी इवेंट में भारत-पाक मैच में सबसे ज्यादा बिजनेस होता है।
इस बार भी कुछ ऐसा ही है, हैरान करने वाली बात तो यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान महज कुछ सेकंड के विज्ञापन के लिए भी बड़ी रकम देनी होगी। ब्रॉडकास्टर की बल्ले-बल्ले होने वाली है। करोड़ों की कमाई होने वाली है।

Asia Cup: भारत के मैच में विज्ञापन दर
इकोनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के विज्ञापन की कीमतें आसमान छू रहे हैं। सोनी नेटवर्क के पास 2031 तक एशियाई क्रिकेट टूर्नामेंट्स के टीवी प्रसारण अधिकार हैं। भारत के मैचों में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 14 लाख से लेकर 16 लाख के बीच तय की गई है। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, ओटीटी पर सोनी लिव एप्लीकेशन लाइव टेलीकास्ट करेगा।
Asia Cup: स्पॉन्सरशिप के लिए कीमत
एशिया कप 2025 के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप दरों को लेकर बड़े पैमाने पर मूल्य निर्धारण किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सरशिप की कीमत ₹18 करोड़ रखी गई है, जबकि एसोसिएट स्पॉन्सरशिप के लिए ब्रांड्स को ₹13 करोड़ चुकाने होंगे।
भारी वृद्धि का क्या है कारण
इसके अलावा, जो ब्रांड स्पॉट-बाय पैकेज लेना चाहते हैं, जिसमें भारत और अन्य सभी मैच शामिल होंगे। उन्हें प्रति 10 सेकंड ₹16 लाख का भुगतान करना होगा, जिसकी कुल लागत लगभग ₹4.48 करोड़ तक पहुंच सकती है। यह दर्शाता है कि इस टूर्नामेंट को लेकर मार्केट में विज्ञापन की मांग कितनी अधिक है, खासकर भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों के चलते कीमतों में भारी वृद्धि है। हर तरह की दरों और विज्ञापनों को मिलकर कुल राशि 10 से 20 करोड़ तक रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications