मैनचेस्टर में टेस्ट शतक जड़ने वाले 8 भारतीय खिलाड़ी, क्या इस बार होगा 35 साल का सूखा समाप्त?
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया दो मैच हारकर पीछे चल रही है। टीम इंडिया को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, दूसरी तरफ इंग्लैंड के पास अब सीरीज में कब्जा जमाने का पूरा मौका है। भारत के लिए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में होने वाला मैच खास है।
करो या मरो की स्थिति वाले इस मैच में टीम इंडिया अपना बेस्ट देना चाहेगी लेकिन कोई भी आंकड़ा भारत के पक्ष में नहीं है। ओल्ड ट्रेफर्ड में भारतीय टीम ने कभी कोई टेस्ट मैच अपने नाम नहीं किया है। वहां इंग्लैंड ने मैच जीते हैं या ड्रॉ के रूप में मुकाबले समाप्त हुए हैं।

एक और खास बात यह भी है कि तीन दशकों से ज्यादा समय के बाद भी कोई भारतीय वहां टेस्ट में शतक जड़ने में सफल नहीं हो पाया है। इससे पता लगता है कि वह किस प्रकार की पिच है और टीम इंडिया को क्या करना पड़ेगा। हालांकि भारत से कई बल्लेबाजों ने सैकड़ा जड़ा है लेकिन सभी 35 साल पहले यह कारनामा करने में सफल रहे थे।
ओल्ड ट्रेफर्ड में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, सहवाग, कोहली जैसे बल्लेबाजों ने शतक नहीं जड़ा। उनका बल्ला खामोशी से निकल गया। अंतिम बार भारत के लिए वहां शतक जड़ने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने भी उस समय सैकड़ा जड़ा था, जब उनकी उम्र महज 17 साल थी और साल 1990 था।
साल 1990 में भारत के लिए सचिन के अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी शतकीय पारी खेली थी। अजहर ने 179 रन बनाए थे। सचिन ने नाबाद 119 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से अब तक शतक का इंतजार ही चल रहा है लेकिन कोई सफल नहीं हो पाया है।
IND vs ENG: भारत से आठ शतक
भारत की तरफ से ओल्ड ट्रेफर्ड में कुल आठ बल्लेबाजों ने शतक जमाया है। उनमें लीजेंडरी सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है। साल 1936 में सैयद मुश्ताक अली ने शतकीय पारी खेली थे।इ उनके अलावा विजय मर्चेंट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
मैनचेस्टर में शतक जड़ने वाले भारतीय
सैयद मुश्ताक अली- 112 रन (साल 1936)
विजय मर्चेंट- 114 रन (साल 1936)
अब्बास अली बेग- 112 रन (साल 1959)
पॉली उमरीगर- 118 रन (साल 1959)
सुनील गावस्कर- 101 रन (साल 1974)
संदीप पाटिल- 129 रन (साल 1982)
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 179 रन (साल 1990)
सचिन तेंदुलकर- 119* रन (साल 1990)












Click it and Unblock the Notifications