IPL 2026 से पहले इन पांच खिलाड़ियों को रिलीज करेगी SRH! लिस्ट में 10 करोड़ पाने वाले दिग्गज का भी नाम

Sunrisers Hyderabad News: पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले साल फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन इस सीजन टीम प्लेऑफ तक का सफर भी तय नहीं कर सकी। हैदराबाद ने आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था। लेकिन टीम की रणनीति में बड़ी चूक देखने को मिली। ऐसे में अगले सीजन से पहले टीम कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

मोहम्मद शमी हो सकते हैं रिलीज (Sunrisers Hyderabad News)

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से रिलीज किया जा सकता है। मोहम्मद शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन 9 मैच खेलकर मोहम्मद शमी ने केवल छह विकेट लिए हैं। मोहम्मद शमी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, लिहाजा टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।

Sunrisers Hyderabad 1

राहुल चाहर ने किया निराश

3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के बावजूद राहुल चाहर ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए केवल एक मैच खेला। राहुल चाहर को आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है। राहुल चाहर को सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला, जहां वह काफी महंगे साबित हुए थे।

अभिनव मनोहर का कट सकता है पत्ता

अभिनव मनोहर एक और खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किया जा सकता है। अभिनव मनोहर को टीम ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और आईपीएल 2025 में खेले गए 7 मैचों में मनोहर ने 61 रन बनाए हैं। ऐसे में अगले सीजन के लिए हैदराबाद की टीम शाय़द ही उन पर भरोसा जताने का काम करें।

इन दो दिग्गजों को भी दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

जयदेव उनादकट को आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2025 के पूरे सीजन में कई मैच खेलने के बाद भी उनादकट उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और यही वजह हो सकती है कि हैदराबाद उनकी जगह किसी दूसरे तेज गेंदबाज को चुन सकता है। वियान मुल्डर एक ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+