IPL 2025: 5 खिलाड़ी जिनको सैलरी कम कर टीमों ने किया रिटेन, जानें धोनी के साथ अन्य कौन से नाम शामिल

आईपीएल रिटेंशन होने के बाद एक बात तो साफ़ हो गई कि टीमों में कौन से खिलाड़ी रखे गए हैं। बाकी सभी प्लेयर्स नीलामी पूल में चले गए और वहां बिडिंग वॉर देखने को मिलने वाला है। नीलामी की तारीखों को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं लेकिन बीसीसीआई की तरफ से कोई घोषणा नहीं हुई है।

रिटेंशन भी दिलचस्प हुए हैं। कुछ ऐसे प्लेयर्स को रिटेन किया गया है जिनकी पिछले सीजन सीजन प्राइस अच्छी थी लेकिन इस बार कम कर दिया गया। ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में आपको भी यहाँ जरुर जानना चाहिए। सभी की फीस कम की गई है।

ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी: लिस्ट में नम्बर एक पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार भी उनको टीम में रखा है लेकिन सैलरी काफी कम कर दी गई है। महेंद्र सिंह धोनी को 4 करोड़ में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रखा गया है। इससे पहले उनका अमाउंट 12 करोड़ था।

पैट कमिंस: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को पिछले सीजन 20 करोड़ 50 लाख रुपये की बड़ी रकम में रखा गया था। इस बार ऐसा नहीं है। कमिंस की सैलरी कम करते हुए 18 करोड़ की गई है। वह टीम के कप्तान बने रहेंगे।

आंद्रे रसेल: केकेआर ने भी अपने प्लेयर्स की सैलरी में कटौती की है। आंद्रे रसेल की सैलरी कम हुई है। पिछले सीजन आंद्रे रसेल की सैलरी 16 करोड़ रुपये थी। इस बार ऐसा नहीं है। 4 करोड़ रुपये कम करते हुए रसेल को 12 करोड़ दिए जाएंगे। उनसे ज्यादा रिंकू सिंह को 13 करोड़ मिलेंगे।

शाहरुख़ खान: गुजरात टाइटंस ने अपने अनकैप्ड धाकड़ खिलाड़ी शाहरुख़ खान को रिटेन किया है। उनकी राशि में कमी हुई है और 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले सीजन उनकी फीस 7 करोड़ 40 लाख रुपये थी।

राहुल तेवतिया: गुजरात से एक और खिलाड़ी राहुल तेवतिया हैं जिनको भी अब कम फीस मिलने वाली है। पिछले सीजन राहुल को गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में रखा था लेकिन इस बार अनकैप्ड कैटेगरी में 4 करोड़ रुपये के साथ रिटेन कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+