SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने कराया 4 खिलाड़ियों को एक साथ डेब्यू, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये हैं 11 नाम

South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। प्लेइंग इलेवन में चार नए नाम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक साथ चार खिलाड़ियों को डेब्यू कराया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीन खिलाड़ियों का डेब्यू पहले से ही तय था लेकिन बाद में चौथा नाम भी शामिल कर लिया गया। बल्लेबाज मैट शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा गेंदबाजी में स्पेंसर जॉनसन का नाम शामिल है। आरोन हार्दिक के अंत में तनवीर सांघा को टीम में लिया गया।

australia and south africa

सांघा को शामिल करने की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी दी गई। एडम जैम्पा बीमार हैं और उनकी जगह सांघा को शामिल करने की जानकारी दी गई। द हंड्रेड में खेलने के बाद सांघा को डेब्यू करने का मौका मिल गया। उनको वर्ल्ड कप की प्रोविजनल टीम में शामिल किया गया है।

सांघा को साल 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था। वहां से उनके करियर का ग्राफ ऊपर बढ़ता चला गया। 6 मैचों में खेलने के बाद ही उनके खाते में 15 विकेट थे। इस प्रदर्शन का फायदा उनको मिला। तीन साल बाद अब उनको ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। बिग बैश लीग में उनको सिडनी थंडर के लिए खेलने का मौका मिला। इस तरह उनके खाते में एक बड़ा अनुबंध था और इसमें खेलने का अनुभव भी काम आया।

चोट की वजह से ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिचेल मार्श को थमाई गई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मैट शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+