RR vs CSK: खड़े रह गए जडेजा-धोनी और जीत गए रजवाड़े, राजस्थान रॉयल्स की जीत के 4 हीरो
CSK vs RR Turning Points: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों की तरफ से काफी जोर आजमाइश देकने को मिली। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 182 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।।
राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन बाद में नितीश राणा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचा दिया। नितिश्र राणा ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। उन्होंने महज 21 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी जमा डाली।

नितीश राणा की पारी 36 गेंदों तक चली और 81 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के जमाए। उनके अलावा रियान पराग के बल्ले से 28 गेंदों में 37 रनों की पारी देखने को मिली। अंत में हेटमायर ने 19 रन बनाते हुए राजस्थान का स्कोर 9 विकेट पर 182 तक पहुंचा दिया। खलील अहमद, नूर अहमद और पथिराना को 2-2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए चेन्नई ने रचिन रविन्द्र का विकेट गंवा दिया। वह बिना खाता खोले चले गए। इसके बाद टीम को संभालने का जिम्मा राहुल त्रिपाठी और रुतुराज के ऊपर था। गायकवाड़ ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी किया और एक फिफ्टी जमा डाली।
वह क्रीज पर खड़े रहे और 63 के स्कोर पर चलते बने। उधर राहुल त्रिपाठी उनसे पहले 23 के स्कोर पर आउट हो गए। अंत में धोनी और जडेजा क्रीज पर थे लेकिन दोनों कुछ नहीं कर पाए। धोनी 11 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने। जडेजा क्रीज पर नाबाद रहे। वह 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 विकेट पर 176 रनों तक पहुँच पाया और रॉयल्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की।
राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो
अब मैच के चार हीरो की बात करें, तो पहला नाम नितीश राणा का आता है। उनकी 81 की पारी टीम के काफी काम आई। उनके बाद आर्चर के 3 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट खास था। तीसरे स्थान पर हसारंगा का नाम है। उन्होंने 35 रन देकर 4 विकेट झटके। अंत में संदीप शर्मा का स्पेल खास था। उन्होंने धोनी और जडेजा को रन नहीं करने दिए।












Click it and Unblock the Notifications