जैक फ्रेजर ने 15 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी मारने वाले 4 खिलाड़ी

इस बार आईपीएल में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बन रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में कई अहम रिकॉर्ड बने हैं। हालांकि दिल्ली की टीम आईपीएल की ट्रॉफी कभी नहीं जीत पाई है।

लेकिन दिल्ली की टीम ने लगातार तीन बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। दिल्ली की टीम ने 2019, 2020, 2021 में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। जबकि 2020 में दिल्ली की टीम रनरअप रही थी।

Jake Fraser-McGurk

कई मौकों पर दिल्ली के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कई बड़े स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने उसे हासिल किया। हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम 267 रन के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

इसके पीछे की बड़ी वजह जेक फ्रेजर मैगर्क, अभिषेक पोरेल की तूफानी पारी थी। फ्रेजर ने इस मैच में दिल्ली की टीम के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर ही 50 रनों की पारी खेल डाली और दिल्ली की टीम की जीत की उम्मीदों को जिंदा कर दिया।

इससे पहले दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड क्रिस मोरिस के नाम था। उन्होंने 2016 में गुजरात के खिलाफ 17 गेदों पर 50 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में गुजरात की टीम ने 172 रन बनाए थे, मैच में क्रिस मोरिस ने तूफानी पारी खेली थी, हालांकि दिल्ली की टीम को इस मैच में एक रन से हार का सामना पड़ा था।

दिल्ली की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक रिषभ पंत के नाम है। उन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थ। पंत ने मैच में 27 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने 213 रन बना डाले थे।

वहीं पृथ्वी शॉ के नाम दिल्ली के लिए चौथा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2021 में केकेआर के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली थी। शॉ ने मैच में 31 गेंदों पर 82 रन बनाए थे। जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम एक ओवर रहते ही मैच जीत गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+