3 महिलाएं जो धनश्री वर्मा की तरह हैं करोड़पति, एथलीट पति से तलाक के बाद नहीं लिया एक भी रुपया
भारतीय टीम के धाकड़ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा का कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया था। उनके अलावा भी खेल जगत के कई लोगों का तलाक देखने को मिला है। खिलाड़ी भी समाज का ही एक हिस्सा हैं, लिहाजा उनके साथ भी कुछ रिश्ते टिकते हैं और कुछ बीच में छूट जाते हैं।
चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने एक बड़ी रकम बतौर एलिमनी ली थी। 4 करोड़ 75 लाख में मामला निपटाया गया था। धनश्री रातोंरात मालामाल हो गई थीं लेकिन वह पहले से ही इससे ज्यादा पैसों की मालकिन थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार धनश्री वर्मा की नेटवर्थ 25 करोड़ से ज्यादा होनी चाहिए। इसके बावजूद उनकी तरफ से चहल की जेब खाली कराई गई।

चहल की तरह कुछ अन्य खिलाड़ियों का भी तलाक हुआ है और उनकी पत्नियां भी धनश्री वर्मा से ज्यादा पैसे कमाने वाली थीं लेकिन तलाक के नाम पर एक रुपया नहीं लिया। इन महिलाओं ने खुद की राह अलग कर ली और आपसी सहमति के तहत कोई पैसा नहीं लिया।
सानिया मिर्ज़ा
सबसे पहला नाम तो यहां टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा का ही आता है, जिनको शादी के एक दशक बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने धोखा दिया और दोनों का तलाक हो गया। सानिया ने खुद को अलग कर लिया और इस बारे में किसी से बात तक नहीं की और ना ही कोई पैसा लिया। सानिया और शोएब मलिक दोनों 200 से ज्यादा करोड़ की नेटवर्थ वाले इंसान हैं। कोई पैसों का लेनदेन नहीं हुआ।
नताशा स्तानकोविक
दूसरा नाम यहां नताशा स्तानकोविक का भी आना चाहिए। हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद यह कभी सुनने में नहीं आया कि तलाक से नताशा ने एलिमनी की रकम हासिल की है नताशा खुद करोड़पति हैं और अच्छी कमाई करती हैं। ऐसे में उन्होंने हार्दिक पांड्या से तलाक के बदले कोई पैसा नहीं लिया।
साइना नेहवाल
तीसरा नाम हाल ही में तलाक होने वाली साइना नेहवाल का है, जिनका बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से हुआ है। हालांकि दोनों ने फिर से एक होने का प्रयास किया है और एक साथ नज़र आए हैं। पूरी तरह से दोनों एक साथ आएंगे या नहीं, यह समय पर निर्भर करता है लेकिन साइना नेहवाल ने भी कश्यप से एलिमनी के रूप में कोई पैसा नहीं लिया।












Click it and Unblock the Notifications