3 खिलाड़ी जिन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में जड़े सबसे ज्यादा छक्के, भारत का कौन सा प्लेयर शामिल

Champions Trophy: भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में फाइनल सहित पांच मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए टाइटल हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कीवी टीम को 4 विकेट से पराजित करते हुए 25 साल पुराना हिसाब बराबर कर दिया।

इवेंट में कई बल्लेबाजों के ऊपर टी20 क्रिकेट का असर देखने को मिला और उनके बल्ले से तूफानी अंदाज में बैटिंग हुई। स्ट्राइक रेट भी उसी हिसाब का रहा। तबाही मचाने वाले अंदाज में कई टीमों के प्लेयर्स खेले, छक्कों की झड़ी भी देखने को मिली लेकिन भारत का कौन सा प्लेयर लिस्ट में शामिल है, यह देखना बड़ा दिलचस्प है। दो बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिनके छक्कों की संख्या समान है।

champions trophy

पहला नाम

इस खास लिस्ट में पहला नाम एक कीवी खिलाड़ी का ही आता है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फील्डिंग से तहलका मचाने के अलावा बैटिंग में भी धमाका किया। उन्होएँ 5 मुकाबले खेलकर 177 रन बनाए और 8 बार गेंद को हवाई मार्ग से सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 115 का रहा।

दूसरा नाम

दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें पहला नाम अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान का आता है। उन्होंने 3 मुकाबले खेलकर 216 रन बनाए और 7 छक्के जमाए। जादरान का स्ट्राइक रेट 106 से ज्यादा का रहा है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका से रैसी वैन डर डुसेन का नाम है। उन्होंने 3 मुकाबले खेलकर 193 रन बनाए और 7 धांसू छक्के जमाए।

तीसरा नाम

यहाँ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। दुबई की स्पिन विकेट पर खेलने के बावजूद रोहित शर्मा ने लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया। उन्होंने 5 मुकाबले खेलकर 180 रन बनाए और ये रन भी 100 के स्ट्राइक रेट से आए। रोहित शर्मा ने इन मुकाबलों में कुल 6 छक्के जड़कर तहलका मचाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+