IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में ये 3 खिलाड़ी जीत सकते हैं Player Of The Series का अवॉर्ड

India tour of West Indies: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए डोमिनिका पहुंच गई है। सीरीज का पहला मैच विंडसर पार्क में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी। रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं कि कौन तीन खिलाड़ी इस सीरीज में बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीत सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे की शानदार फॉर्म कर सकती है कमाल
टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज साबित हुए। इस सीरीज में भी रहाणे भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो साबित हो सकते हैं।

west indies vs india test series

रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 टेस्ट मैच की 8 पारियों में 514 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 102.80 रहा है। इस दौरान 2 शतक और 3 फिफ्टी भी अपने नाम दर्ज की हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहाणे ने दो पारियों में 89 और 46 रन बनाए, ऐसे में अगर उनकी ये फॉर्म जारी रहती है तो प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बड़े दावेदार होंगे।

रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलने का मौका नहीं मिला था, इसके लिए मैनेजमेंट को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इस बार उम्मीद है कि अश्विन प्लेइंग इलेवन में होंगे और टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन भी करेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन ने 11 टेस्ट में 4 शतक की मदद से 552 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में वह वेस्टंडीज के 60 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में अश्विन भी प्लेयर ऑफ द सीरीज के दावेदार हो सकते हैं।

अल्जारी जोसेफ
वेस्टइंडीज के गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं। इस सीरीज में जोसेफ वेस्टइंडीज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप क्वालीफायर के पांच मैचों में 32.11 की औसत से आठ विकेट चटकाए। फिलहाल, शानदार फॉर्म में चल रहे जोसेफ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+