IPL 2025: 3 कीवी खिलाड़ी इस बार आईपीएल नीलामी में रहेंगे अनसोल्ड, जानिए तीनों के नाम
IPL 2025: आईपीएल नीलामी का समय अब काफी करीब आ रहा है। कई बड़े नामों को इस बार नीलामी पूल में देखा जा सकेगा। बड़े प्लेयर्स के ऊपर ज्यादा बड़ी बोली लगना भी स्वाभाविक सी बात है। सउदी अरब के जेद्दाह में इस नीलामी में कुछ रिकार्ड्स टूट सकते हैं।
ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी नीलामी में रहेंगे। दूसरी तरफ कई विदेशी भी हैं, जिनके ऊपर बड़ी बोली लगने की पूरी संभावना है। यह देखना होगा कि इस बार सबसे ज्यादा बोली किस भारतीय या विदेशी के ऊपर लगती है। कई खिलाड़ी ऐसे होंगे, जिनके ऊपर शायद कोई टीम भरोसा नहीं करेगी और ये अनसोल्ड रहेंगे। तीन कीवी प्लेयर्स को शायद इस बार कोई नहीं खरीदेगा।

केन विलियमसन: इसमें कोई शक नहीं है कि विलियमसन वर्ल्ड क्रिकेट में एक धांसू खिलाड़ी हैं और उनकी क्षमता भी तगड़ी है लेकिन फिटनेस एक बड़ा मामला है। फिटनेस के मामले में विलियमसन खरा नहीं उतरे हैं। गुजरात के साथ रहते हुए एक सीजन वह पूरी तरह से बाहर रहे थे। अगर कोई टीम उनके ऊपर पैसा लगाएगी, तो देखेगी कि वह चोटिल होकर बाहर ना हों। विलियमसन की चोट के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
ईश सोढ़ी: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सोढ़ी प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका गेम अलग रहा है। उनके ऊपर इस ऑक्शन में शायद ही कोई टीम पैसा लगाने के बारे में सोचेगी। एक और बात यह भी है कि उनको हर गेम में खेलने का मौका भी नहीं मिलने वाला है।
टिम साउदी: लिस्ट में तीसरा नाम एक और बड़े खिलाड़ी है। टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने रिटायरमेंट को लेकर समय बता दिया है। साउदी के पास अनुभव काफी है लेकिन इसका फायदा टीमों को नहीं मिला। टी20 क्रिकेट से वह संन्यास भी ले चुके हैं। इस बार उनके ऊपर कोई टीम शायद ही बोली लगाने के बारे में सोचेगी।












Click it and Unblock the Notifications