ICC Awards: वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर भारत को मिलना तय! 4 नोमिनेटड खिलाड़ियों में 3 भारतीय
ICC ODI Player of the year 2023: हर साल की तरह इस बार भी इंटरनेशनल क्रिकेट में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी अवॉर्ड्स में सम्मानित किया जाएगा। अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान मिलता है। वनडे क्रिकेटर पर द ईयर 2023 के लिए चार खिलाड़ियों को नोमिनेट किया गया है।
अहम बात तो यह है कि इन चार खिलाड़ियों में से तीन नाम भारत से ही हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का सम्मान किसी भारतीय क्रिकेटर को ही मिलने वाला है। इस लिस्ट में चौथा खिलाड़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का है।

ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए नोमिनेटड खिलाड़ी
शुभमन गिल: लिस्ट में पहला नाम गिल का आता है। साल 2023 में गिल के बल्ले से एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक आया था। उन्होंने 29 एकदिवसीय मुकाबले खेले और 1584 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 24 कैच भी पकड़े। हालांकि एकदिवसीय वर्ल्ड कप उनके लिए उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा।
मोहम्मद शमी: वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शमी ने धमाका कर दिया था। अकेले ही शमी ने कमाल दिखा दिया था। साल 2023 उनके लिए बेहतरीन रहा है। मोहम्मद शमी ने 2023 में कुल 19 एकदिवसीय मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 43 विकेट अपने नाम किये।
विराट कोहली: इस क्रिकेटर के लिए 2023 धमाकेदार रहा। सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों का कीर्तिमान कोहली ने तोड़ दिया था। कोहली ने 27 मुकाबले खेलते हुए कुल 1377 रन बनाए। वनडे वर्ल्ड कप में वह टॉप स्कोरर थे। कोहली ने पूरे साल में कुल 6 एकदिवसीय शतक जमाए।
डैरिल मिचेल: वर्ल्ड कप के दौरान कीवी खिलाड़ी ने धाकड़ खेल दिखाया था। डैरिल मिचेल ने साल 2023 में 26 मुकाबले खेलकर 1204 रन बनाये। वर्ल्ड कप में उन्होंने 552 रन बनाए। कीवी टीम के लिए उन्होंने रीढ़ की हड्डी की तरह काम किया। प्लेयर ऑफ़ द ईयर में उनको भी नोमिनेट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications