3 खिलाड़ी जो अंडर 19 वर्ल्ड कप हारे लेकिन भारतीय टीम में बन गये सुपरस्टार

भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई और छठी बार खिताबी जीत दर्ज करने से वंचित रह गई। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 79 रनों के अंतर से पराजित करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दबाव सहन करने में नाकाम रही।

इस वर्ल्ड कप में उदय सहारण, सचिन धस और मुशीर खान जैसे कई खिलाड़ी चमके हैं। फाइनल हारने की निराशा इन सभी को होगी। ऐसा पहले भी हुआ है जब भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का सामना किया है। हालांकि हारने के बाद भी कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जो सीनियर टीम में आकर बड़े खिलाड़ी बने। तीन के बारे में जिक्र यहाँ किया गया है।

rohit and rishabh

यशस्वी जायसवाल

इस समय जायसवाल अपने बल्ले से धमाका कर रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाया है। 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जायसवाल उस टीम में शामिल थे। जायसवाल ने उस वर्ल्ड कप के 4 मैचों में कुल 400 रन बनाये थे। अब वह टीम इंडिया में आकर चमके हैं।

ऋषभ पन्त

साल 2026 में ऋषभ पन्त ने भारत के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था। उस समय फाइनल मैच में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज थी और अंतिम ओवर में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। पन्त ने 267 रन बनाए थे और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। पहले नम्बर पर सरफराज खान थे। इसके बाद पन्त टीम इंडिया में आए और आगे उनका परिचय देने की आवश्यकता नहीं है। एक्सीडेंट के बाद पन्त अब वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं और रिकवरी से गुजर रहे हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम में इस समय विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी एक बड़ा नाम हैं और वह भी अंडर 19 वर्ल्ड कप में हारने वाली टीम से आये हैं। 2006 के अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम थी। डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज कर ली और भारत को हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में रोहित ने ऑफ़ स्पिन करते हुए 3 विकेट झटके थे। बैटिंग में फ्लॉप रहे थे। आज वह सीनियर टीम के कप्तान हैं। उसी मैच में रविन्द्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा भी खेले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+