IPL 2024: 3 धुआंधार बल्लेबाज जिनके बल्ले से आई इस आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी

IPL 2024 Fastest Fifties: आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत धांसू अंदाज में देखने को मिली है। कुछ बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फैन्स को भी यही चाहिए होता है, तूफानी अंदाज में रन आने से ही दर्शकों का मनोरंजन होता है।

हालांकि तेज बैटिंग से गेंदबाजों के लिए मामला खराब हो जाता है। गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ती है। आईपीएल को बल्लेबाजी के लिए ही जाना जाता है। इस सीजन अभी तक ज्यादा मुकाबले नहीं हुए हैं लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने तबाही मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके बल्ले से इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी आई है।

shivam dubey

आंद्रे रसेल: वेस्टइंडीज से आने वाले इस बल्लेबाज का बल्ला जब चलता है, तो गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। रसेल ने इस सीजन अपने पहले ही मुकाबले में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज फिफ्टी जमा डाली। केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के दौरान ऐसा देखने को मिला था। उन्होंने महज 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पारी में उन्होंने 64 रन बनाए और 7 छक्कों के अलावा 3 चौके भी जड़े।

शिवम दुबे: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शिवम दुबे ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में प्रभावित करने वाला काम किया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में दुबे ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस दौरान दुबे के बल्ले 2 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। उनके शॉट काफी धांसू थे।

हेनरिक क्लासेन: केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डंस में क्लासेन की क्लास देखने को मिली थी। क्लासेन ने मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज को आड़े हाथों लेते हुए छक्के जमाए थे। महज 25 गेंदों का सामना करते हुए क्लासेन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। पारी में उन्होंने कुल 63 रन बनाए और 8 धमाकेदार छक्के उनके बल्ले से देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+