धोनी की कप्तानी में पर्पल कैप जीतने वाले 3 धुरंधर, 6 साल से विकेटों के लिए तरस रहे CSK के गेंदबाज

IPL 2026: आईपीएल की चकाचौंध में ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) का शोर अक्सर ज्यादा होता है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हमेशा यह साबित किया है कि मैच बल्लेबाज जिताते हैं, पर टूर्नामेंट गेंदबाज। सीएसके के शानदार इतिहास में अब तक केवल तीन ऐसे जांबाज गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी उंगलियों के जादू से 'पर्पल कैप' पर कब्जा जमाया।

दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों ही गेंदबाजों की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आइए जानते हैं धोनी के उन तीन हथियारों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के अलग-अलग सीजनों में विकेटों का अंबार लगा दिया था।

csk

ड्वेन ब्रावो

जब भी आईपीएल में डेथ ओवर्स की गेंदबाजी और चतुर स्लोअर बॉल्स की बात होगी, ड्वेन ब्रावो का नाम सबसे ऊपर आएगा। ब्रावो न सिर्फ सीएसके के, बल्कि आईपीएल के सबसे बड़े एंटरटेनर रहे हैं। उन्होंने साल 2013 में पहली बार पर्पल कैप जीतकर दुनिया को चौंका दिया था। उस सीजन में ब्रावो ने 32 विकेट झटके थे, जो कई सालों तक एक अटूट रिकॉर्ड बना रहा। ब्रावो की भूख यहीं नहीं रुकी। दो साल बाद, 2015 में उन्होंने एक बार फिर 27 विकेट लेकर दूसरी बार पर्पल कैप अपने नाम की। वह आईपीएल के इतिहास में दो बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

मोहित शर्मा

साल 2014 एक ऐसे गेंदबाज के नाम रहा जिसने अपनी सादगी और सटीक लाइन-लेंथ से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा के मोहित शर्मा को धोनी ने पहचाना और उन पर भरोसा जताया। मोहित ने उस भरोसे को सही साबित करते हुए 16 मैचों में 23 विकेट चटकाए।

इमरान ताहिर

क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि 40 की उम्र के बाद शरीर साथ छोड़ देता है, लेकिन इमरान ताहिर ने इस बात को मजाक साबित कर दिया। साल 2019 में सीएसके की पीली जर्सी पहनकर ताहिर ने जो करिश्मा किया, उसे भूलना नामुमकिन है। उन्होंने उस सीजन में 26 विकेट झटके और 40 साल की उम्र में पर्पल कैप जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+