ऑस्ट्रेलिया के 3 खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए धांसू टीम घोषित
Australia vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कमर कस ली है। तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम के घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तानी टीम नए कप्तान मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने वाली है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम में कुछ धाकड़ प्लेयर्स की वापसी हुई है। 13 प्लेयर्स वाली टीम ने इन तीन नामों को शामिल कर लिया गया है, जो चोट ठीक होने के बाद टीम में लौटने का इंतजार कर रहे थे। रेगुलर टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी टीम में नहीं हैं क्योंकि उनको भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है।

जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन जैसे बेहतरीन प्लेयर्स को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल कर लिया गया है। चोटों से ठीक होने के बाद इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल होने का मौका मिला है। पाकिस्तान की टीम में भी कुछ अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल हैं।
चयन समिति के हेड जॉर्ज बैली ने कहा कि इन प्लेयर्स ने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है इसलिए हम चाहते हैं कि उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव और ज्यादा बढे। हम उन लोगों के संयुक्त अनुभव के मिश्रण से उत्साहित हैं। जेवियर, स्पेंसर और नाथन की वापसी उत्साहजनक है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका है, उन्होंने पहले भी ऐसा किया है।
गौरतलब है कि टी20 सीरीज बाद में खेली जाएगी लेकिन इससे पहले एकदिवसीय सीरीज का आगाज होना है। वनडे सीरीज के मैच 4 नवंबर से प्रारम्भ हो जाएंगे। दूसरा मैच 8 और अंतिम वनडे 10 नवम्बर को खेला जाएगा। 14 नवम्बर से टी20 सीरीज की शुरुआत होनी है। उधर पाकिस्तानी टीम नए कप्तान रिजवान के साथ मैदान पर उतरेगी और उनके लिए भी मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा












Click it and Unblock the Notifications