Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SRH vs MI: मुंबई बनाम हैदराबाद के मैच में सबसे अधिक विकेट लेंगे ये गेंदबाज, बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

आईपीएल में आज जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी। दोनों टीमें मजबूत स्थिति में है। आज का मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

SRH vs MI

IPL 2023, SRH vs MI: आईपीएल के आज के रोचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की स्थिति वर्तमान में लगभग एक जैसी ही है। 4 मैच खेलने के बाद अंक तालिका में दोनों के पास 4 अंक हैं। एसआरएच और एमआई ने पिछले दो मैच जीतकर शानदार वापसी की है। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट चटका सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के काम आ रहा पीयूष चावला का अनुभव
मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला की शानदार गेंदबाजी टीम के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। पीयूष चावला ने आईपीएल के 16वें सीजन में सभी को बता दिया है कि वह अभी भी गेंद से कमाल करने में माहिर हैं। चावला ने अब तक अपने चार मैचों में 22 रन देकर पांच विकेट चटकाए हैं। चावला की सटीक गेंदबाजी के कारण खिलाड़ियों को बल्ला खोलने का अधिक मौका नहीं मिलता, जोकि टी20 प्रारूप में महत्वपूर्ण है।

उमरान मलिक की रफ्तार बनेगी इशान के लिए चुनौती
हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इस सीजन में अपनी रफ्तार से कहर मचा रखा हैं। आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में उन्होंने गेंद से अपने कौशल का जमकर प्रदर्शन दिखाया है। उमरान चार मैचों में पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके पांच में से तीन विकेट हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आए हैं, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आगामी मैच में उनके पक्ष में काम कर सकते हैं। उमरान के सामने इशान किशन के लिए बल्लेबाजी करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा, क्योंकि इससे पहले दो मैच में इशान किशन को उमरान मलिक आउट कर चुके हैं।

जेसन बेहरेनडॉर्फ कर सकते हैं दमदार वापसी
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन अहम विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की स्विंग के आगे बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका कम ही मिलता है। मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच बेहरेनडॉर्फ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पारी की शुरुआत में विकेट लेने की उनकी क्षमता से टीम को शुरुआती बढ़त हासिल करने में मदद मिल सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।

ये भी पढ़ें- SRH vs MI: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में कौन जीतेगा आज का हाई-वोल्टेज मैच, यहां जानिए


मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन/ जेसन बेहरेनडॉर्फ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+