भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम, 23 साल के खिलाड़ी की दुखद मौत, वीडियो देख हैरान हो रहे लोग
भारतीय क्रिकेट के लिए एक दखद खबर सामने आई है। एक युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी की पल भर में मौत हो गई और कोई कुछ नहीं कर पाया। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर किसी को दुःख महसूस हुआ है।
यह 23 साल का क्रिकेटर जम्मू एंड कश्मीर से आने वाले फरीद हुसैन हैं, जो किसी व्यक्ति की गलती से अपनी जान गंवा बैठे। हालांकि घटना 20 अगस्त को हुई थी लेकिन सीसीटीवी फूटेज अब सामने आया है। चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे प्रशंसक, खिलाड़ी और स्थानीय लोग पूरी तरह से हैरान रह गए हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, फरीद पूंछ जिले में अपने स्कूटर से जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाज़ा अचानक उस समय खुला, जब फरीद वहां से गुजर रहे थे, रास्ते में खड़ी कार के ड्राईवर ने दरवाजा खोला था। दरवाजा फरीद से टकरा गया और बचने का मौका नहीं मिला, जिससे वह जोर से सड़क पर जा गिरे। हालांकि फरीद ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई और लोग वीडियो देखकर हैरानी जता रहे हैं।
हालांकि फरीद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। 23 वर्षीय खिलाड़ी को चोट ज्यादा लगी थी। ऐसा लगा कि गिरते ही दम तोड़ दिया हो। इसके बाद स्थानीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई।
23 साल एक फरीद को जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट में उभरता हुआ सितारा माना जा रहा था और वह अपने अनुशासन, समर्पण के लिए जाने जाते थे। धीरे-धीरे वह अपने क्रिकेटिंग सफर में ऊपर आ रहे थे लेकिन होना कुछ और ही था। कोच और साथी खिलाड़ी उनको मेहनती और प्रतिभाशाली क्रिकेटर मानते थे। भविष्य में उनको एक बड़े क्रिकेटर के रूप में देखा जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications