Asian Games 2023: कौन हैं तितास साधु? जिनकी गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने टेके घुटने, भारत को दिलाया गोल्ड
Asian Games Gold Medal match, Titas Sadhu: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 19 रनों से शानदार जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में अपना दूसरा गोल्ड मेडल भी जीतने में सफलता हासिल की। श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 116 रन बनाए थे। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
कौन हैं तितास साधु: भारत की तरफ से तितास साधु ने दमदार प्रदर्शन किया। तितास साधु वेस्ट बंगाल के चिनसुरा की रहने वाली हैं। श्रीलंका के खिलाफ चार ओवर के अपने स्पेल में साधु में 6 रन खर्च करके तीन अहम विकेट चटकाए। साधु को एक बेहतर गेंदबाज बनने में उनके पिता रणदीप साधु का अहम योगदान रहा है। तितास के पिता एक क्रिकेट अकादमी चलते हैं बचपन में ही उन्होंने तितास से गेंदबाजी करना शुरू कर दिया था। तितास के पिता एक पूर्व एथलीट रह चुके हैं। ऐसे में उनके घर में खेल-कूद का माहौल हमेशा से ही रहा है।

भारत को दिलाया गोल्ड: श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मिली 19 रनों की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान तितास साधु का ही माना जा सकता है। साधु ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। साधु ने चार ओवर के अपने स्पेल में 6 रन खर्च करके तीन विकेट चटकाए जिसकी बदौलत भारत में इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स का हैं हिस्सा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने तितास साधु के टैलेंट को पहचाना था। 18 साल की तितास साधु को वूमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा था। तितास साधु को ऑक्शन में 25 लाख रुपये देकर खरीदा गया था। साधु को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य कहा जा रहा है। आने वाले दिनों में साधु भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकती हैं। अगले साल होने वाले महिला प्रीमियर लीग में भी साधु के प्रदर्शन पर सभी की नजरे बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications