14 साल के वैभव सूर्यवंशी की कितनी है एक मैच की फीस? इंग्लैंड दौरे पर हो गए मालामाल
Vaibhav Suryavanshi Match Fee: आईपीएल में चमकने के बाद वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता में खासी वृद्धि हुई है। अंडर 19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए वैभव के साथ यह देखने को मिला था। उनके कई फैन्स मिलने के लिए भी आए और उन्होंने भी निराश नहीं करते हुए फैन्स के साथ फोटो क्लिक किये थे।
यूथ टीम के साथ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से धमाल देखने को मिला था। वहां उन्होंने एक तूफानी शतक जमाया था और हर मैच में तेज बैटिंग करने का प्रयास करते हुए गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया और यह सब कुछ 14 साल की कम उम्र में हो रहा है।

सीनियर टीम की तरह जूनियर प्लेयर्स को भी बीसीसीआई से मैच फीस मिलती है। इसी की चर्चा करने का प्रयास किया गया है। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा मैच फीस के लिए बनाई गई संरचना को समझना पड़ेगा। तभी वैभव सूर्यवंशी को प्रति मैच मिलने वाली राशि का पता चलेगा।
Vaibhav Suryavanshi की मैच फीस
अंडर 19 टीम को बीसीसीआई की तरफ से हर मैच के लिए 20000 रुपये मिलते हैं। टेस्ट के लिए यह राशि प्रतिदिन के हिसाब से गिनी जाती है। इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने कुल पांच एकदिवसीय मैच खेले थे, इस लिहाज से वहां उनको कुल 1 लाख रुपये मिले।
इसके बाद यूथ टेस्ट में भी उन्होंने शिरकत की थी। यह मैच चार दिनों का होता है, उस हिसाबस इ 80000 रुपये वहां से आ गए और दूसरे टेस्ट से आने वाली रकम अलग से होगी। अगर वह मैच चार दिनों तक चलता है, तो उतनी ही रकम उसमें भी मिलने वाली है।
Vaibhav Suryavanshi की IPL मैच फीस
आईपीएल में अनुबंध से मिलने वाली रकम के अलावा हर मैच के लिए साढ़े सात लाख रुपये मिलते हैं। इससे भी कमाई होती है। आने वाले समय में अगर वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हैं, तो उसकी मैच फीस अलग होगी। रणजी ट्रॉफी से भी लाखों रुपये की कमाई हो सकती है। इस तरह उनके पास कमाई के कई बड़े मौके सामने हैं।












Click it and Unblock the Notifications