CWG 2022: सात्विक-अश्विनी की भारतीय जोड़ी ने दास-हेंडाहेवा को दी मात, पदक तालिका में भारत का खाता खुला
इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज दूसरा दिन है।
बर्मिंघम, 30 जुलाई: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज दूसरा दिन है। गेम्स के पहले दिन 16 गोल्ड मेडल दांव पर थे और आज 23 स्वर्ण पदक पर फैसला होगा। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का पहला मेडल है। आज 23 मेडल दांव पर लगे हैं, इनमें 10 स्वीमिंग के, 4 साइक्लिंग के, 1 जिम्नास्टिक, 4 एथलेटिक्स और 4 वेटलिफ्टिंग के हैं।

बैडमिंटन में लक्ष्य सेन जीते
बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने श्रीलंका पर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने ग्रुप चरण में श्रीलंका के सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा को 21-14, 21-9 से हराया। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। विमेन सिंगल में आकर्षि कश्यप ने विदरा सुहासनी को 21-3, 21-9 से हराया।
संकेत ने दिलाया पहला सिल्वर
भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला। संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा, दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने किग्रा का वजन उठाया। लेकिन दूसरे और तीसरे प्रयास में वह विफल रहा। उन्होंने कुल 248 किलोग्राम वेट उठाया और वह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मलेशियाई वेटलिफ्टर मोहम्मद अनीद ने कुल 249 किग्रा वेट उठाया और सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से संकेत से आगे निकल गए और गोल्ड जीता।
पुरुष लॉन एंड बोल्स टाई रहा
लॉन एंड बोल्स में तीन खिलाड़ियों के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने तीसरे राउंड में मालता के खिलाफ मैच 16-16 के स्कोर के साथ टाई करा दिया।
टेबल टेनिस में जीता भारत
टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला टीम ने लगातार तीसरा मैच जीत लिए हैं और गुयाना को 3-0 के अंतर से मात दी है। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने अपने ग्रुप में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications