Champions Trophy की जीत पर संसद में हुई चर्चा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्या कहा?
Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम ने कल चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) जीत कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को हराकर ट्रॉफी अपने अपने नाम कर लिया।
इस जीत के बाद से ही टीम इंडिया को चारों ओर से बधाई मिल रही है और ये सिलसिला संसद तक जा पहुंचा जहां पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

ओम बिरला ने क्या कहा?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि, 'भारतीय क्रिकेट टीम ने कल दुबई में न्यूजीलैंड को हरा कर तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस जीत से पूरे देश में उल्लास का वातावरण है।'
'यह जीत उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टम करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण सभी नौजवानों के लिए प्रेरणा है। मैं अपनी ओर से और सभा के सभी सदस्यों की ओर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री रोहित शर्मा और सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।'
ये भी पढ़ें Champions Trophy: मोहम्मद शमी को मौलाना ने फिर दी नसीहत, फैंस हुए फायर, जानिए इस बार क्या कहा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई
वहीं कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी सहित देश के कई बड़े हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई देते हुए लिखा था कि, 'टीम इंडिया को 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई! भारत वह अकेली टीम बन गई है जिसने इस ट्रॉफी को तीन बार जीता है।'
'खिलाड़ियों, प्रबंधन और सपोर्ट स्टाफ को क्रिकेट इतिहास रचने के लिए सर्वोच्च सराहना मिलनी चाहिए। मैं भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।'
ये भी पढ़ें Champions Trophy Golden Bat: मैच हारे पर दिल जीत गए रचिन रविंद्र, इनाम में मिला गोल्डन बैट
पीएम मोदी ने भी दी थी बधाई
वहीं पीएम मोदी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को इस जीत पर बधाई दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, एक शानदार खेल और शानदार परिणाम! हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है जिन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी घर लाकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। हमारी टीम को बेहतरीन ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए बधाई!












Click it and Unblock the Notifications