Champions Trophy: मोहम्मद शमी को मौलाना ने फिर दी नसीहत, फैंस हुए फायर, जानिए इस बार क्या कहा?

Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम ने कल न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद से ही टीम इंडिया को चारों ओर से बधाई मिल रही है। इसी क्रम में एक बार फिर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन चर्चा में आ गए हैं।

उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को नसीहत दे दी है। उन्होंने शमी को इस्लाम के उसूल और नियमों के पालन करने को कहा।

Champions Trophy

मौलाना शहाबुद्दीन ने क्या कहा?

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि, शमी के जो रोजे क्रिकेट मैच खेलने के दौरान रह गए हैं, उनको आगे रखा जाए और इस्लाम के उसूल और नियमों का पालन किया जाए।

ये भी पढ़ें Mohammed Siraj को लेकर ये क्या बोल गईं माहिरा शर्मा, कैमरे के सामने रखा अपने रिश्ता पूरा सच

मौलाना शहाबुद्दीन के बयान पर हुआ था बवाल

दरअसल, पिछले दिनों मौलाना शहाबुद्दीन ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रोजा ना रखने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने रमजान के दौरान रोजा नहीं रखने को गुनाह माना था। उन्होंने कहा था कि, शमी ने बड़ा गुनाह किया है। उनसे बड़ा अपराध हुआ है। उन्हें अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए।

मौलाना के इस बयान के बाद बड़ा विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने मौलाना को जमकर ट्रोल किया था।

मोहम्मद शमी का पानी पीते हुए फोटो पर हुआ था बवाल

बता दें कि, एक मैच के दौरान मोहम्मद शमी का पानी पीते हुए फोटो सामने आया था। इसी फोटो के बाद कई मौलानाओं ने शमी के रोजा न रखने पर आपत्ति जताई थी। और उन्हें इसके लिए अल्लाह से माफी मांगने को कहा था।

इसी को लेकर खूब बवाल भी हुआ। मोहम्मद शमी के फैंस ने उनके समर्थन में मौलानाओं को जमकर ट्रोल किया था।

ये भी पढ़ें 'बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं', Mohammed Siraj ने आशा भोसले की पोती के साथ रिश्ते का बताया सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+