बड़ा खुलासा: गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं साइना नेहवाल, छलका दर्द, जल्द ले सकती हैं ये बड़ा फैसला
Saina Nehwal retirement News: भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक साइना नेहवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। साइना नेहवाल बैडमिंटन में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत के लिए दो विश्व चैंपियनशिप मेडल भी जीते हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह गठिया से जूझ रही हैं, जिससे नियमित अभ्यास करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
साइना का छलका दर्द
यह स्थिति उन्हें इस साल के अंत तक खेल में अपने भविष्य पर निर्णय लेने के लिए मजबूर कर सकती है। गगन नारंग के 'हाउस ऑफ ग्लोरी' पॉडकास्ट पर बातचीत में साइना ने बताया कि मेरे घुटने की हालत ठीक नहीं है। मुझे गठिया है। मेरी कार्टिलेज खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों में आठ से नौ घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाए रखना कठिन है।

जल्द ले सकती हैं ये बड़ा फैसला
उन्होंने कहा कि टॉप खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने के लिए दो घंटे का अभ्यास काफी नहीं है। नेहवाल ने बताया कि वह अभी भी इस बात पर विचार कर रही हैं कि रिटायरमेंट का उनके जीवन पर क्या असर होगा। लेकिन उन्होंने माना कि आखिरकार फैसला तो लेना ही होगा। उन्होंने आखिरी बार एक साल पहले सिंगापुर ओपन में हिस्सा लिया था, जहां वह पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। इसके अलावा साइना भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।
करियर और उपलब्धियों पर है गर्व
अपने करियर पर बात करते हुए साइना ने कहा कि मैं रिटायर होने के बारे में सोच रही हूं। यह दर्दनाक होगा क्योंकि यह एक आम आदमी की नौकरी की तरह है। उन्होंने नौ साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और अगले साल 35 साल की हो जाएंगी। चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लंबे करियर और उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
ओलंपिक में खेलना बचपन का सपना
साइना ने इस बात पर जोर दिया कि ओलंपिक में खेलना कई एथलीटों का बचपन का सपना होता है। उन्होंने कहा कि आप उस स्तर तक पहुंचने के लिए सालों तक तैयारी करते हैं। तीन ओलंपिक में भाग लेना और हर एक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना उनके लिए बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है।
अब आगे क्या होगा?
साइना ने कहा कि मैंने बहुत मेहनत की है। बैडमिंटन में उनके भविष्य के बारे में फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि इस साल के अंत तक वह कैसा महसूस करती हैं। साइना अपनी स्थिति और विकल्पों का आकलन कर रही हैं, वहीं फैंस भी साइना से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय बैडमिंटन में अपना अहम योगदान दिया है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications