पीवी सिंधु ने 4 साल बाद अपने कोच पार्क ताए सांग के साथ तोड़ा नाता, अब इस नए चेहरे के अंडर करेंगी कोचिंग
पीवी सिंधु साल 2019 से ही दक्षिण एशियाई कोच पार्क ताए सांग के साथ कोचिंग कर रही थीं। उनके अंडर ही सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में दो मेडल जीते थे।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने दक्षिण कोरियाई कोच पार्क ताए सांग के साथ सालों पुराना अपना नाता खत्म कर दिया है। दरअसल, पार्क ताए सांग कई सालों से पीवी सिंधु के कोच थे, लेकिन अब पीवी सिंधु ने पार्क ताए के साथ कोचिंग को जारी नहीं रखने का फैसला किया है। बता दें कि पीवी सिंधु ने यह फैसला मार्च में होने वाले ऑल इंग्लैंड ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है। सिंधु अब मलेशिया के हाफ़िज़ हाशिम के साथ अपनी कोचिंग शुरू करेंगी।
पार्क ताए की कोचिंग में सिंधु ने किया था कमाल
आपको बता दें कि पीवी सिंधु 2019 से पार्क ताए सांग के साथ कोचिंग कर रहीं थीं। पहले पार्क ताए-सांग को भारतीय पुरुष एकल टीम के कोच के रूप में रखा गया था, लेकिन साल 2019 के अंत में कोच किम जी ह्यून के जाने के बाद उन्होंने पीवी सिंधु के कोच के रूप में पदभार संभाला था। पार्क ताए की ही कोचिंग में पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए दो मेडल जीते थे और ऐसा करने वालीं वो पहली भारतीय महिला प्लेयर बनी थीं।
पार्क ताए संग 2019 में विश्व चैंपियनशिप के बाद से पीवी सिंधु के साथ काम कर रहे थे। शुरुआत में उन्हें भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा टीम के पुरुष एकल कोच के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्होंने 2019 में सिंधु के साथ काम करना शुरू किया। टखने की चोट से उबरने के बाद सिंधु के लिए 2023 की शुरुआत सामान्य रही है। चोट की वजह से ही पीवी सिंधु 2022 में नहीं खेल पाईं थी। इसके बाद सिंधु मलेशिया ओपन के पहले दौर में कैरोलिना मारिन से हार गईं और जनवरी में इंडिया ओपन में निचली रैंकिंग वाली थाईलैंड की सुपनिदा कटेथोंग से करारी हार का सामना करना पड़ा।
सिंधु बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम का हिस्सा थीं, लेकिन स्टार शटलर चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 73 गाओ फांग जी से 3 मैचों में हार गईं। वह राउंड-रॉबिन चरण में सीधे गेम में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से भी हार गईं।
पीवी सिंधु के द्वारा लिए गए इस फैसले पर कोच पार्क ताए सांग के साथ अपने नाते को खत्म करने की जानकारी देते हुए कहा है कि सिंधु बदलाव चाहती हैं और उन्होंने नया कोच खोजने का फैसला किया। उन्होंने हाल के सभी मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है, और एक कोच के रूप में, मैं जिम्मेदार महसूस करता हूं। यह बातें पार्क ताए सांग ने अपने ट्विटर हैंडल पर कही है।












Click it and Unblock the Notifications