Madrid Spain Masters: पीवी सिंधू ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह
PV Sindhu ने सिंगापुर की शटलर को सेमीफाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में पराजित करते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली।

PV Sindhu: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने खराब दौर के बाद शानदार वापसी करते हुए अंतिम चरण में जगह हासिल कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधू ने सिंगापुर की येओ जिया मिन को हराते हुए धमाका किया है। पीवी सिंधू से उम्मीदें थीं और वह उनके ऊपर खरा उतरी हैं।
सिंधू को सीधे सेटों में जीत दर्ज करने का मौका मिला लेकिन उनको आसान जीत नहीं मिली। सिंधू ने 24-22 और 22-20 से जीत हासिल करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। सिंगापुर की शटलर की तरफ से सिंधू को कड़ी टक्कर मिली। इस मुकाबले में सिंधू का पलड़ा भारी था। सिंगापुर की शटलर के खिलाफ खेले गए चारों मैच भारतीय खिलाड़ी ने जीते थे। इस मैच में एक समय ऐसा था जब सिंधू पीछे चल रही थीं। वह 15-20 से पिछड़ गईं थी। इसके बाद धमाकेदार वापसी करते हुए उन्होंने सिंगापुर की खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
सिंधू ने अपनी बॉडी का पूरा इस्तेमाल किया और ताकत दिखाते हुए शॉट जमाए। गेम पॉइंट के दौरान भी उनका यही रवैया देखने को मिला। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सिंधू का यह पहला फाइनल मुकाबला रहेगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फॉर्म किस तरह प्रभावित थी। अब फाइनल में उनके सामने कैरोलिना मार्लिन भी आ सकती हैं। दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ी से उनका सामना फाइनल में होगा।












Click it and Unblock the Notifications