Happy Birthday PV Sindhu: 'दिन में दोनों टाइम चावल खाती हैं सिंधु लेकिन फिर भी हैं Slim Trim'
Happy Birthday PV Sindhu: 'तू मेरे साथ-साथ आसमां के आगे चल...' ऐसे ही गीतों को गाते हुए अपने बाबा की उंगलाी पकड़कर बैडमिंटन अकादमी जाती थीं आठ साल की छोटी सी सिंधु। तब किसी को नहीं पता था कि ये छोटी बालिका एक दिन इतिहास रचेगी और विश्वपटल पर भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर देगी।

आपको बता दें भारत की शान और डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु का आज जन्मदिन है। 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में जन्मीं सिंधु रियो ओलिंपिक की 'सिल्वर गर्ल' और टोक्यो ओलिंपिक का 'ब्रॉन्ज मेडल' गर्ल हैं और साथ ही वो 'वर्ल्ड चैंपियन' का भी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
तपस्या, लगन, एकाग्रता और दीवानगी
उनकी तपस्या, लगन, एकाग्रता और खेल के प्रति दीवानगी ने ही उन्हें शीर्ष तक पहुंचाया है। दो बार देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु आज भी कोर्ट में वैसे ही पसीना बहाती हैं, जैसे कि एक न्यू कमर बहाता है।
साधारण परिवार का असाधारण माहौल
आपको बता दें पीवी सिंधु का जन्म सामान्य परिवार में हुआ था लेकिन घर का माहौल असाधारण था। उनके पिता पीवी रमन्ना और मां पी विजया नेशनल दोनों वॉलीबॉल के नेशनल लेवल के खिलाड़ी रहे हैं, उनके पापुा को तो 'अर्जुन अवॉर्ड' भी मिल चुका है।
'अकेले कमरे में घंटों चिल्लाया करो'
सिंधु नेचर से शांत हैं इसलिए उनके गुरु पुलेला गोपीचंद ने उनसे कहा था कि 'अगर आगे बढ़ना है और दुनिया जीतनी हैं तो एग्रेसिव बनो, अकेले कमरे में घंटों चिल्लाया करो, वो भी अपनी पूरी ताकत के साथ। सिंधु ने इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया था।
जानिए सिंधु का 'फिटनेस सीक्रेट'
दौलत, शौहरत की बुलंदी पर बैठी सिंधु आज भी एक कड़े अनुशासन का पालन करती हैं और इसी वजह से वो काफी छरहरी काया की मालकिन हैं। आइए आपको बताते हैं उनके 'फिटनेस सीक्रेट'।
- पीवी सिंधु रोज सुबह 6 बजे उठती हैं।
- वो चाहे जितनी भी बिजी हों, वो अपना वर्कआउट करना नहीं छोड़ती हैं।
- उनके वर्कआउट में, विशेष रूप से, ऐसे व्यायाम शामिल हैं जो कंधों, बाहों, पैरों और पीठ को टोन करने में मदद करते हैं।
- वह शुरू करने से पहले वार्म-अप सेशन करती हैं और खत्म करने के बाद कूल-डाउन सेशन करती हैं।
- इसके अलावा वो योग और तैराकी भी करती हैं।
- सिंधु को डांस का भी शौक है तो वो इसे भी अपने वर्क आउट में शामिल करती हैं।
- उनके नाश्ते में दूध, अंडे, मेवे और फल शामिल होते हैं।
- वह रोजाना दोपहर के भोजन और रात के खाने में चावल खाती हैं, कभी सब्जियों के साथ, तो कभी ग्रिल्ड चिकन के साथ।
- वह आमतौर पर रात का खाना 8:00 बजे खाती हैं और फिर 9:00 बजे सो जाती हैं।
- चॉकलेट,हैदराबादी बिरयानी और जूस उन्हें बहुत पसंद है लेकिन वो इसे तब ही खाती हैं, जो वो कहीं खेलने नहीं जा रही होती हैं।
- सिंधु की सफलता में बहुत बड़ा हाथ उनकी सकारात्मक सोच का है।
भारत की इस बेटी को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की बहुत सारी बधाईयां देता है।
Happy Birthday PV Sindhu












Click it and Unblock the Notifications