चार देशों के पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशन के फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत और सुकांत कदम

Para Badminton International 2023: स्टार शटलर प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) ने चार देशों के पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है, जबकि भारतीय शटलर सुकांत कदम (Sukant Kadam) अपने साथी प्रमोद भगत के साथ पुरुष युगल के शिखर मुकाबले में पहुंच गए हैं।

फाइनल में डेनियल बेटेल से होगा मुकाबला
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रमोद ने शनिवार को पूरे जोश के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने हमवतन कुमार नितेश को सीधे सेटों में हरा दिया। प्रमोद ने 35 मिनट में नितेश पर काबू पा लिया। फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड के डेनियल बेटेल से होगा।

Para Badminton International 2023

मिश्रित युगल में इंडोनेशिया से होगी भिड़ंत
मिश्रित युगल (Mixed doubles) में प्रमोद ने अपनी जोड़ीदार मनीषा रामदास (Manisha Ramadass) के साथ मिलकर भारत के रूथिक रघुपति (Ruthick Ragupathi) और मानसी जोशी (Manasi Joshi) को सीधे सेटों में हराया। अंतिम स्कोर 21-12 और 21-19 रहा और अब भारतीयों का सामना इंडोनेशिया (Indonesia) के हिकमत रामदानी (Hikmat Ramdani) और लीनी रात्रि ओकटीला (Ratri Oktila) से होगा।

पुरुष युगल दीप रंजन और मनोज से होगा सामना
पुरुष युगल में दुनिया की नंबर 1 जोड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने कुमा नितेश और तरूण की भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। मैच 26 मिनट तक चला और अंतिम स्कोर 21-19 और 21-12 रहा और विजेताओं का सामना अब भारत के दीप रंजन बिसोयी (Deep Ranjan Bisoyee) और मनोज सरकार Manoj Sarkar) से होगा।

ये भी पढ़ें- नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

पुरुष एकल में सुकांत के हाथ लगी निराशा
दूसरी ओर, सुकांत पुरुष एकल सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान से हार गए। सुकांत ने पहला गेम 21-7 के स्कोर से आसानी से जीत लिया, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके। फ्रेडी ने जोरदार वापसी करते हुए अगले 2 सेट 21-15 और 21-16 के स्कोर से जीत लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+