Asian Games 2023: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, पहली बार हुआ ये कारनामा

Asian Games 2023, Indian Men's Badminton Team: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को फाइनल में चीन के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारत ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया। चीन के खिलाफ भारतीय बैडमिंटन टीम की शुरुआत शानदार रही थी। पहले दो मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम अगले तीन मुकाबले में हार गई। जिसके बाद भारत गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई।

भारत ने रचा इतिहास: हालांकि, भारतीय बैडमिंटन टीम में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की। एशियन गेम्स में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही है। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं किदांबी श्रीकांत टीम को जीत दिलाने से चूक गए।

Asian Games 2023 1

लक्ष्य सेन की अच्छी शुरुआत: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम के लक्ष्य सेन और शी यूची के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच को लक्ष्य ने 22-20, 14-21, 21-17 से अपने नाम किया। भारत ने चीन के खिलाफ दमदार शुरुआत की। दूसरे मैच में पुरुष युगल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी का सामना योंग डुओ लियांग और वेंग चेंग से हुआ। इस मुकाबले को भी भारत ने जीतने में सफलता हासिल की।

चिराग-सात्विक दिलाई बढ़त: चिराग-सात्विक ने पहला गेम 21-15 से जीतने में कामयाबी हासिल की। दूसरे गेम को भी चिराग-सात्विक ने 21-18 से जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियाई खेलों में आज तक कभी सिल्वर मेडल नहीं जीता था। लेकिन साल 2023 के एशियन गेम्स में भारत के भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने दमदार प्रदर्शन कर सिल्वर पर कब्जा जमाया।

किदांबी श्रीकांत को मिली हार: तीसरे मैच में ली शिफेंग के खिलाफ किदांबी श्रीकांत को 24-22, 21-9 से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद चौथे मैच में चीन के लियु युचेन और ओउ जुआनयी ने ध्रुव कपिल और साई प्रतीक की जोड़ी को हरा दिया। शुरुआती चार मुकाबलों में से दो में भारत और दो में चीन की टीम ने जीत हासिल की।

पहली बार फाइनल में बनाई थी जगह: भारतीय टीम ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार भारतीय पुरुष बैंडमिंटन टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की थी। साल 1952 से एशियन गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन पहली बार भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+