जोकोविच की वीजा कैंसिल के खिलाफ अपील स्थगित, ऑस्ट्रेलिया में एंट्री पर लग सकता है 3 साल का बैन
नई दिल्लीः नोवाक जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना कई लोगों की मुसीबत बनता जा रहा है। यह मामला धीरे-धीरे सर्बिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का रूप लेता जा रहा है क्योंकि दोनों देशों के राष्ट्रप्रमुखों के बयान आ चुके हैं जो एक-दूसरे के मददगार नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया का रूख साफ है कि या तो कोविड वैक्सीन लगवाओ या फिर वैक्सीन ने बचाने वाली विशेष मेडिकल छूट को दिखाओ। ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक जोकोविच के पास वैध मेडिकल छूट है ही नहीं तो उनके वैक्सीन से बचने का सवाल ही नहीं होता। जोकोविच का वीजा भी कैंसिल कर दिया गया है जिसके खिलाफ दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने कोर्ट में अपील भी की थी जिसको सोमवार, 10 जनवरी को सुबह 10 बजे (एईएसटी) तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने साफ कर चुके हैं कि कोविड -19 वैक्सीन के लिए चिकित्सा छूट के लिए सबूतों की कमी के कारण जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया गया था। अब यह सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच गुरुवार रात मेलबर्न में इमिग्रेशन डिटेंशन फेसिलिटी में रहेगा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: कपिल देव के बर्थडे पर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया से मांगा ये खास गिफ्ट
फेडरल सर्किट कोर्ट के जज एंथनी केली ने कहा कि जोकोविच का आवेदन प्राप्त करने में देरी हुई थी। जोकोविच के वकील गुरुवार सुबह फेडरल सर्किट कोर्ट में थे, जो 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को बाहर होने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, सुनवाई दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई जिसे अब सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है।
इससे पहले जोकोविच ने विक्टोरियन सरकार से छूट मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी। उनके आगमन पर, हालांकि, हवाई अड्डे पर फेडरल बॉर्डर फॉर्स के अधिकारियों ने कहा कि जोकोविच अपनी छूट के आधार को सही ठहराने में नाकाम रहे।
ऑस्ट्रेलियाई टास्ट फोर्स ने वे बीमारियां बता रखी हैं जिसके चलते किसी को कोविड टीका लगाने से विशेष छूट मिल सकती है और इसमें गंभीर दिल की बीमारियां, पिछले छह महीने में हुआ कोविड इंफेक्शन जैसी चीजें शामिल हैं। हालांकि अब मॉरिसन ने कहा है कि टेनिस स्टार को पहले ही बता दिया गया था कि कोविड होने को विशेष छूट के दायरे में नहीं रखा जा सकता।
सिडनी विश्वविद्यालय में पब्लिक लॉ की एक प्रोफेसर का तो यह भी कहना है कि अगर कोई वीजा रद्द कर दिया गया है, तो उसके परिणाम बहुत लंबे समय के लिए होंगे। अगर जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित किया जाता है, तो संभावना है की उन्हें तीन साल के लिए ऑस्ट्रेलिया में एंट्री से बैन किया जा सकता है। ऐसा वीजा रद्द करने के नियमों के अधीन हैं। इसका सीधा ऑस्ट्रेलिया बनाम जोकोविच से कोई सीधा संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications