IND vs SA: कपिल देव के बर्थडे पर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया से मांगा ये खास गिफ्ट
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जोहांसबर्ग टेस्ट मैच बचाने की कोशिश कर रही है। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा भारत तब बैकफुट पर आ गया जब प्रोटियाज बल्लेबाजों ने चौथी पारी में बड़ा ही जीवट चरित्र दिखाया। दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौतीपूर्ण पिच पर हासिल करने के लिए 240 रनों का टारगेट था जिसके जवाब में उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 118 रन बना लिए थे। अब साउथ अफ्रीका को चौथे दिन जीत के लिए मात्र 122 रनों की और दरकार है जबकि भारत को इतिहास रचने के लिए पूरे 8 विकेट चाहिए।

भारत के सामने टारगेट मुश्किल हैं लेकिन चौथे दिन कुछ भी हो सकता है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें अभी बची हैं और क्रिकेट दिग्गजों की भी। इसलिए बल्लेबाजी दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट टीम से गुहार लगाई है कि वे अपने पूर्व कप्तान कपिल के जन्मदिन पर ये मैच जरूर जीत जाएं। आज यानी 6 दिसंबर को महान ऑलराउंडर कपिल का बर्थडे भी है और गावस्कर चाहते हैं कि टीम इंडिया उनको जीत का तोहफा दे।
गावस्कर ने तीसरे दिन के खेल के दौरान सुपरस्पोर्ट पर यह बात कही। उन्होंने कहा, भारत ने यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती है। वास्तव में, भारत ने दक्षिण अफ्रीका में बहुत कम टेस्ट मैच जीते हैं। पिछली बार भारत 2018 में यहां आया और वनडे सीरीज जीतने के बावजूद टेस्ट सीरीज 2-1 से हार गया था। तो ये भारत के लिए बड़ा पल होगा।
IND vs SA: गौतम गंभीर ने बताया, चौथे दिन भारत जीतेगा या नहीं, क्या हैं चांस
गावस्कर ने कपिल देव को भारत को महानतम क्रिकेटर बताते हुए कहा- मुझे लगता है कि ये इस भारतीय टीम की ओर से कपिल को दिया बेहतरीन तोहफा होगा। इस टीम में कपिल के कई मुरीद हैं। तो इस टीम की ओर से यह कपिल देव को दिया बढ़िया गिप्ट होगा।
गावस्कर उस टीम का हिस्सा थे जिसने कपिल देव की अगुवाई में 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। अभी हाल में ही उस पर फिल्म भी आ चुकी है।
तमाम उम्मीदों के बावजूद भारत के लिए कुछ मुश्किल चुनौतियां मौजूद हैं, जैसे की दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर 121 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं और बाकी बल्लेबाज भी अपना विकेट आसानी से नहीं फेंकने के मूड में हैं। अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो इतिहास दर्ज हो जाएगा क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को उसकी ही धरती पर टेस्ट सीरीज में मात देगी। लेकिन भारत की हार के बाद तीसरे मैच पर निर्भर रहना होगा जो दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में एक केपटाउन में होगा।












Click it and Unblock the Notifications