Sonbhadra UP: शाम को घर से निकली थी महिला, सुबह खेत में इस हालत में मिली, शरीर पर थे चोट के निशान
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शनिवार सायं काल अपने घर से लापता एक महिला की लाश रविवार को खेत मिली। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक महिला शनिवार को सायं काल अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
रविवार को सुबह में खेत में उस महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी अनुसार सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना अंतर्गत पतरिहा गांव की रहने वाली 46 वर्षीय लखपतिया देवी नामक महिला शनिवार सायं किसी आवश्यक काम से अपने घर से बस्ती की तरफ गई थी। रात हो जाने के बाद भी वह अपने घर वापस नहीं लौटी।
महिला के रात तक वापस न लौटने के बाद परिवार के लोग परेशान हो गए। परिवार के लोगों द्वारा रात में महिला की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह उठने के बाद पुनः लोग उसी खोजबीन में जुट गए।
इसी बीच गांव में सड़क किनारे स्थित एक खेत में महिला की लाश दिखाई दी। लाश देखने के बाद स्थानीय लोगों ने महिला के परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचने के बाद महिला की लाश को देखकर परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाना पड़ा।
तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में ले लिया। जांच कर रही टीम द्वारा बताया गया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान हैं।
वहीं इस बारे में थाना प्रभारी अरविंद गुप्ता द्वारा बताया गया कि महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। महिला की मौत कैसे हुई अभी इसकी जानकारी नहीं है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण पता चलेगा और उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications