पांचवी क्लास की छात्रा से टीचर ने स्कूल में किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में गुरु और शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पांचवीं क्लास की छात्रा ने टीचर पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि टीचर ने दुष्कर्म की घटना को स्कूल परिसर में ही अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टीचर पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।

Teacher physical attack a fifth class student in sonbhadra

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सोनभद्र जिले बभनी थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने बभनी थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कक्षा 5 की छात्रा है। रोज की तरह 6 नवंबर को भी बेटी स्कूल गई थी और स्कूल बंद होने के बाद वापस घर के लिए निकली थी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक संतोष जायसवाल ने उसे रोक लिया और उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद आरोपी शिक्षक ने किसी को न बताने धमकी देते हुए उसे घर लाकर छोड़ दिया।

जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी की घटना को सुन मां के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी और बभनी थाना पुलिस को आरोपी टीचर को नामजद करते हुए तहरीर दी। वहीं, एडिशनल एसपी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट व एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर जुट गई। फिलहाल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+