Sonbhadra News: सिन्दूर दान के समय दूल्हे की खुली पोल, लड़की पक्ष रह गया हैरान, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से शादी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोनभद्र जनपद में शादी के दौरान सिंदूरदान के समय दूल्हे की ऐसी सच्चाई सामने आई की दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। फिर काफी देर तक पंचायत चली लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी अंत में पुलिस को सूचना देना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को थाने लेकर आई। थाने में भी काफी देर तक बातचीत चली लेकिन बात नहीं बनी और बारात वापस लौट गई।

इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि दूल्हे के घर वालों ने उनके साथ धोखा किया है। वहीं दूल्हे के घर वालों ने कहा कि उन्होंने कोई धोखा नहीं किया है जो सच्चाई थी उसे बात कर शादी करने आए थे।
सिंदूरदान के समय खुल गई दूल्हे की पोल
बताया जा रहा है कि सोनभद्र जनपद के दुद्धी थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी चंदौली जनपद के एक युवक के साथ तय थी। गुरुवार को चंदौली से धूमधाम से बारात लेकर लड़के वाले दुद्धी पहुंचे।
लड़की के घर पहुंचने के बाद बारातियों की अच्छी खातिरदारी की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान द्वार पूजा की रस्म पूरी हुई उसके बाद शादी की अन्य रस्में शुरू हुई। उसके बाद रात में दुल्हन को भी मंडप में बुलाया गया।
दुल्हन के मंडप में पहुंचने के बाद जब सिंदूरदान का समय आया तो दूल्हा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाया। कुछ लोगों ने पकड़ कर दूल्हे को खड़ा करवाया। इस दौरान दूल्हे की नजर उसके पैर की उंगलियों पर गई तो वह हैरान रह गई।
दूल्हे की पर की उंगलियां टेढ़ी-मेढ़ी थी। जिसे देख कर दुल्हन ने कहा कि दूल्हा दिव्यांग है ऐसे में वह उससे शादी नहीं कर सकती है। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद वहां मौजूद लोग अवाक हो गए।
उसके बाद वहां मौजूद दुल्हन के रिश्तेदारों द्वारा भी दूल्हे को दिव्यांग बताया गया। दुल्हन के पिता ने भी कहा कि दूसरे लड़के को दिखाया गया था और शादी के लिए दूसरा लड़का लाया गया है। ऐसे में उन्होंने भी शादी करने से इनकार कर दिया।
मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी पंचायत हुई लेकिन इसका हल नहीं निकल सका। हालांकि मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस द्वारा दोनों पक्षों में आपसी सहमति से आगे जो भी निर्णय लेना है उसके बारे में निर्देश दिया गया। बाद में दोनों पक्ष वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications