Sonbhadra News: पति-पत्नी ने डिस्चार्ज चैनल में लगाई छलांग, अगले दिन निकाले गए शव, दोनों ने की थी लव मैरिज
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में शनिवार शाम पति-पत्नी ने परियोजना से निकलने वाले डिस्चार्ज चैनल में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की मदद से रविवार को दोनों के सब को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल, सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र की डिबुलगंज निवासी दिलीप कुमार का गांव के ही रहने वाली धनवंतरी नामक एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार प्रवाह चढ़ा तो चार माह पहले दोनों ने शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर धनवंतरी और दिलीप के बीच शनिवार को विवाद हुआ। विवाद के बाद धनवंतरी अनपरा बिजली परियोजना से निकलने वाले डिस्चार्ज चैनल अर्थात बिजली संयंत्र की शीतलन के बाद छोड़े जाने वाले जल में छलांग लगा दी। उसके पीछे-पीछे दिलीप भी वहां पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि पत्नी धनवंतरी के कूदने के बाद दिलीप भी उसमें कूद गया। जानकारी मिलने के बाद गोताखोरों को लेकर पुलिस वहां पहुंची और काफी देर तक दोनों की तलाश की गई लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रात तक खोज बिन करने के बाद गोताखोर वापस लौट गए।
शनिवार रात तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद रविवार को भी डिस्चार्ज चैनल मैं दोनों की खोजबीन शुरू हुई। रविवार को दोपहर एक बजे दिलीप का शव बरामद हुआ। उसके बाद रविवार देर शाम धनवंतरी की लाश को भी गोताखोरों ने बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुई थी उसके बाद दोनों ने ऐसा कदम उठा लिया। रविवार शाम तक दोनों के शव बरामद कर लिए गए। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक युवक के बैग से 50 लाख बरामद, रूपए लेकर जा रहा था कोलकाता












Click it and Unblock the Notifications