Sonbhadra News: दबंग युवक ने आदिवासी महिला को चप्पल से पीटा, Viral Video देख भड़के लोग, मामला दर्ज
Sonbhadra News Viral Video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से ऑटो में बैठी एक महिला को चप्पल से पीट रहे एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
दावा किया जा रहा है कि जिस महिला को चप्पल से पीटा गया है वह महिला आदिवासी है और ऑटो में बैठने को लेकर कहासुनी के बाद दबंग युवक अपने साथियों को वहां बुला लिया और महिला को चप्पल से पीट दिया।

आदिवासी महिला की पिटाई के दौरान ऑटो में ही बैठा किसी शख्स ने चोरी से वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया और मामला दर्ज कर आरोपी की खोज में शुरू कर दी गई।
चोपन थाना क्षेत्र का है मामला
दरअसल यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। गांव की रहने वाली एक वृद्ध दलित महिला किसी काम से शहर में गई थी और ऑटो से अपने घर वापस लौट रही थी।
बताया जा रहा है कि घर वापस लौटते समय किसी बात को लेकर आरोपी शख्स और दलित महिला के बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद चोपन सिंदुरिया मार्ग पर आरोपी युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और ऑटो को रुकवा लिया।
सरेराह ऑटो रोकने के बाद युवक ने चप्पल निकाल लिया और महिला की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑटो रोकने के बाद युवक महिला को गाली देते हुए पहले एक चप्पल मारता है।
फिर उसके बाद महिला को गाली देता है और दूसरा चप्पल भी मार देता है। इस दौरान उसके साथ दो अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं जो मुंह बांधे हुए हैं। आरोपी शख्स को लेकर वह दोनों युवक वहां से चले जाते हैं।
एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पीड़ित महिला भी थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई।
मामले में क्षेत्राधिकारी चारु द्विवेदी द्वारा बताया गया कि महिला के साथ मारपीट करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। आरोपी नीतीश पांडेय पुत्र रामनाथ पांडेय द्वारा महिला को चप्पल से पीटा गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications