Sonbhadra UP: लाइनमैन मामले पर विपक्ष हमलावर, अखिलेश ने लिखा 'दलित उत्पीड़न का काला इतिहास रच रही है बीजेपी'
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में लाइनमैन की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा सरकार पर हमला बोला जा रहा है।
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में लाइनमैन की पिटाई मामले का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले में जहां आम आदमी पार्टी द्वारा ट्वीट किया गया है वहीं सपा ने भी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। [Video नीचे है।]
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट करते हुए लिखा गया कि "उप्र के सोनभद्र में, मप्र के सीधी ज़िले से कम शर्मनाक घटना नहीं घटी है, जहाँ एक दलित युवक से चप्पल तक चटवायी गयी है। ऐसे दोषियों को देखकर बुलडोज़र पंचर क्यों हो जाता है।देखते हैं इस पीड़ित की चरण-वंदना का नाटक कब खेला जाता है। भाजपाई दलित उत्पीड़न का काला इतिहास रच रहे हैं।"

इसके अलावा इस मामले में शनिवार को शाम को ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा ट्वीट करते हुए लिखा गया था कि "ये यू पी का सोनभद्र है। एक दलित युवक को एक हैवान चप्पल चटवा रहा है। तुम्हारे राज में तो दलितों को इंसान ही नही माना जाता तुम समान नागरिक क़ानून की बात कैसे करते हो भाजपाईयौ।"
इसी तरह आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद द्वारा ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि पथरीली चट्टान पर हथौड़े की चोट चिंगारी को जन्म देती है। यूपी के सोनभद्र में बिजली विभाग में ठेके के लाइनमैन तेजबली सिंह का खोखला जातीय स्वाभिमान देखो।
आगे उन्होंने लिखा है कि पहले एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई की फिर चप्पल भी चटवाई। तेजबली पिछड़े समाज से हैं लेकिन मानसिक रूप से सामंती बनने की कोशिश में हैं ध्यान रखो जब जन्मजात सामंतियो से वास्ता पड़ता है यही बहुजन एकता काम आती है जो तुम्हारे जैसों के घिनौने काम से बिखर जाती है। सुधर जाओ भारत मे लोकतंत्र है और लोकतंत्र में शक्ति है जिस दिन यह शोषित खड़े हो गए, उस दिन ऐसे बनावटी 'सिंहों' का क्या होगा?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र से शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक साथ द्वारा दूसरे शख्स की पिटाई की जा रही है। पिटाई करने के अलावा पीटने वाले व्यक्ति द्वारा पीड़ित से चप्पल भी चटवाया जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- UP News: दलित लाइनमैन को पहले पीटा, फिर जूते पर थूककर चटवाया, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो युवक अपने मामा के घर बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए गया था इस दौरान इलाके का लाइनमैन उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगा। पिटाई करने वाले शख्स का नाम तेजबली सिंह बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोनभद्र जनपद की पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और पीड़ित से तहरीर लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई और आवश्यक कार्रवाई की गई।
इधर वीडियो वायरल होने के बाद तमाम विपक्षी दलों द्वारा इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरने के लिए तरह-तरह के ट्वीट किए जाने लगे। वहीं रविवार को लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई। फिलहाल इस मामले को लेकर नेटीजंस में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
इसे भी देखें- UP: गौ माता के साथ सेक्स की सनक, कई गायों को बनाया निशाना, CCTV Footage हुआ वायरल, जानें कौन है दरिंदा?












Click it and Unblock the Notifications