UP News: दलित लाइनमैन को पहले पीटा, फिर जूते पर थूककर चटवाया, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सोनभद्र में दलित लाइनमैन की पिटाई करने के साथ ही जूते पर थूककर चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
UP Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा दूसरे की पिटाई की जा रही है। पिटाई करने के बाद दूसरी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जूते पर थूक कर उससे चटवाया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोनभद्र जनपद में हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़ित युवक से संपर्क किया। उसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विपक्षी लोगों द्वारा वीडियो वायरल कर बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पिछले दिनों बिजली विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा था। अभियान चलाए जाने के दौरान गांव में जिन लोगों का बिजली बिल बकाया था उनके कनेक्शन काट दिए गए।
कहा जा रहा है कि पीड़ित दलित युवक के मामा का भी बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। पीड़ित युवक भी बिजली का काम करता था और जानकारी मिलने के बाद वह अपने मामा के घर गया तथा अपने मामा का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया।
कहा जा रहा है कि अपने मामा का बिजली कनेक्शन जोड़ने के अलावा अन्य लोगों का भी कनेक्शन दलित युवक जोड़ दिया। इसकी जानकारी जब एरिया के संविदा लाइनमैन तेजबली सिंह को हुई तो वह उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगा।
पिटाई के दौरान किसी तीसरे शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दलित लाइनमैन को पटक कर पीटा जा रहा है। इस दौरान उसके ऊपर बैठकर तेजबली उसे मार पीट रहा है। खड़ा होने के बाद भी उसके गाल पर धड़ाधड़ कई तमाचे रसीद कर दिया।
इसके अलावा एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें दिखाई दे रहा है कि तेजबली अपने जूते पर थूक कर दलित लाइनमैन से उसे चटवा रहा है। इस मामले का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया।
घोरावल टी ओ अमित कुमार द्वारा बताया गया कि इस मामले में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी तेजबली सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। तेजबली से पूछताछ की जा रही है और घटना के बारे में जानकारी एकत्र करते हुए तेजबली के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications