UP News: मां की ममता! गहरे कुएं में गिरा मासूम बेटा, बचाने के लिए मां भी कूदी, दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते कुएं में गिर गया, जिसके बाद उसे बचाने के लिए उसकी मां भी कुएं में कूद गई। महिला के कुएं में कूदने के बाद जो भी वहां पहुंचा, दर्दनाक मंजर देखक
छलांग लगाने के बाद कुआं गहरा होने के कारण मां और बेटे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
मां और बेटे की मौत हो जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस द्वारा मां बेटे के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की गई।
यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले श्याम दास की 28 वर्षीय पत्नी ललिता देवी शनिवार को कुएं के समीप मौजूद थी। इसी दौरान उसका 5 वर्षीय बेटा सतेश भी वहां पहुंच गया।

पहुंचने के बाद बेटा कुएं के पास ही खेलने लगा और खेलते खेलते उसका पैर फिसला जिसके चलते वह कुएं में गिर गया। इस दौरान ललिता देवी कुएं के पास ही मौजूद थे ऐसे में वह चिल्लाते हुए अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।
परिजनों द्वारा बताया गया कि ललिता देवी को तैरना नहीं आता था लेकिन अपने मासूम बेटे के प्राणों की रक्षा करने के लिए वह गहरे कुएं में कूद गई। कुएं में पानी अधिक था ऐसे में जब तक लोग हुए के पास पहुंचे और दोनों को बाहर निकालते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
फिलहाल रस्सी के सहारे श्याम दास और गांव के अन्य लोग हुए में उतरे और महिला तथा मासूम बेटे को कुए से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों द्वारा मां बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा मां बेटे की मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया। फिलहाल सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची बभनी थाने की पुलिस मृतका लालती देवी और उसके बेटे सतेश कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।












Click it and Unblock the Notifications