बिजनौर-बहराइच के बाद सोनभद्र में मिला किशोर का जला हुआ शव, पास में पड़ा हुआ था ये सामान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक किशोर का जला हुआ शव मिला है। किशोर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थाल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक विभाग को मौके से दो बोतल भी बरामद हुई हैं। दोनों बरामद बोतल से पेट्रोल की गंध आ रही थी। इससे पहले बिजनौर और बहराइच जिले में दो युवतियों के शव जली हुई हालत में बरामद हुए, जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

body of a teenager found burnt on the river bank in sonbhadra

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के औरगाई गांव का है। यहां बेलन नदी के किनारे से होकर जाने वाले रास्ते से करीब 50 मीटर दूर एक किशोर का जला हुआ शव रविवार को ग्रामीणों ने देखा। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सभी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, उसकी पहचान ओरगाई गांव निवासी विपिन देव पांडेय (17) पुत्र रमाशंकर के रूप में की गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, वह दिन में टेंट हाउस पर गया था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। उसकी साइकिल घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिली है, जबकि चप्पल भी पास में ही मिला। मृतक के पिता ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस भी परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+