UP News: सीतापुर में BJP नेता ने 4 कांवड़ियों को कुचला, एक किशोरी की मौत, तीन की हालत गंभीर

BJP leader crushed 4 Kanwariyas: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में कावड़ में जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कावड़ यात्रियों को एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई जबकि तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर है।

गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायल कांवरियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दो कांवड़ियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

up-news-bjp-leader-crushed-4-kanwariyas-in-sitapur-one-teenager-no-more

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कांवडि़ए सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी भी करना शुरू कर दिया। कावड़ियों की मांग थी कि धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ा जाए। इस मामले में पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक पीछा करते हुए कार को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि धक्का मारने वाली कार भारतीय जनता पार्टी के नेता की है। गाड़ी भाजपा के लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्योग जिला सह संयोजन संतोष सिंह के नाम पंजीकृत होने का दावा किया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि समनापुर गांव के रहने वाले कांवडि़ए बाराबंकी के महादेव भौगोलिक तीर्थ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कावड़ लेकर जा रहे थे। कांवड़ यात्री सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कोतवाली इलाके में पहुंचे थे।

इसी दौरान रात करीब 1:00 बजे आपके सामने तेज रफ्तार की गाड़ी ने कांवरियों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक कांवड़ियों को रौंदते हुए गाड़ी लेकर घटनास्थल से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

इस हादसे में 17 वर्षीय नेहा, 22 वर्षीय रजनी, 16 वर्षीय सजनी और 14 वर्षीय अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां नेहा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों का इलाज प्रारंभ हुआ।

इधर हादसे के बाद साथ के कांवरियों ने सड़क पर नारेबाजी करते हुए गाड़ी को पकड़ने की मांग की। फिलहाल पुलिस द्वारा गाड़ी को बरामद कर लिया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह द्वारा बताया गया की दुर्घटना में एक किशोरी की मौत हुई है जबकि तीन घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+