UP News: बीएसएफ के आईजी और थल सेना लेफ्टिनेंट का फर्जी आईकार्ड रख जालसाजों ने ऐसे की लाखों की ठगी

Sitapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें जालसाजों ने बीएसएफ के आईजी और थल सेना लेफ्टिनेंट का फर्जी आईकार्ड रख युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

Sitapur News: बजरंगी के मंदिर में कत्ल-ए-आम... पुजारी के खून से 'हनुमान' ने रंगे हाथ!
सीतापुर शहर कोतवाली के मोहल्ला ग्वाल मंडी निवासी हर्ष ने 10 जुलाई को एक मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़ित का आरोप था कि उसे सेना में नौकरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज दे दिए गए। आरोपियों ने उसके अलावा सात अन्य धीरेंद्र, हर्ष, दीक्षा श्रीवास्तव, गौरव कुमार, राजीव आदि से कुल 44 लाख रुपए ठग लिए थे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

sitapur

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद गांव गुनारा निवासी अजीम और गांव गौसनगर निवासी रवि दिवाकर को गिरफ्तार किया है।
सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+