Sitapur: बिजली विभाग का गजब कारनामा! थमाया 1 करोड़ 76 लाख 72 हजार 615 रुपये का बिल
हम सभी अपने घरों में फालतू लाइट पंखे आदि बड़े ही ध्यान से बंद करते हैं ताकि बिजली का बिल ज्यादा न आ जाए, पर जरा सोचिये कि अगर आपका एक महीना बिल करोड़ों में आ जाए तो?

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर से विद्युत विभाग की लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महीनो से चल रही लाइट की समस्या से तो लोग जूझ ही रहे थे, साथ ही अधिक बिजली के बिल का भी बोझ आम जनता की कमर तोड़े हुए था। इसी बीच विद्युत विभाग ने एक महिला का तकरीबन पौने दो करोड़ का बिजली बिल भेजकर उसे करारा झटका दी दिया। जिसके चलते गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और साथ समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई।

पौने दो करोड़ का बिजली बिल
दरअसल, पूरा मामला सीतापुर के कोतवाली देहात थाना इलाके का है। यहां के ग्राम भगवानपुर गांव के सैकड़ो ग्रामीण आज विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर करने डीएम कार्यालय पहुंचे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि गांव में 5 मई से लो वोल्टेज की समस्या है और हम लोग कई बार विद्युत उपकेंद्र जाकर शिकायत कर चुके है, लेकिन उसका कोई समाधान नही हो सका है।
इसके साथ ही कल जब लोगो के बिजली के बिल आये तो गांव की निवासिनी महिला आसिफा पत्नी यारअली को एक माह का 1 करोड़ 76 लाख 72 हजार 615 रुपये का बिजली बिल थमा दिया। इसके साथ कई अन्य ग्रामीणों का भी एक माह का 10 हजार रुपये से अधिक का बिल आया है।

समस्या का होगा समाधान
भगवानपुर के सैकड़ो ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर डीएम से गुहार लगाई है। डीएम ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए है। ग्रामीणों का कहना है कि वह समस्या का समाधान होने तक विद्युत उपकेंद्र पर ही डेरा डाले रहेंगे, क्योंकि बिजली का हाल यह है कि वह मीटर से आगे ही नही जा पाती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications