सीतापुर: बच्चों के झगड़े में 3 दिन की नवजात को जमीन पर फेंका, मौत

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बच्चों के मामूली विवाद में तीन दिन की नवजात बच्ची की पटककर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ बच्ची को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

infant killed during fight in sitapur

बच्चों के झगड़े में कूदी घर की महिलाएं

पूरा मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। गांव में कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे, उसी समय बच्चों के बीच आपस में मारपीट हो गई। मारपीट की जानकारी जब बच्चों ने अपने घर में दी तो घर की महिलाएं बाहर निकल आईं और आपस में मारपीट करने लगीं। मारपीट में निसार की महज तीन दिन की नवजात बच्ची को किसी ने उसकी गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्ची मरणासन्न हालत में बेहोश हो गई।

नवजात बच्ची की मौत

ग्रामीणों ने जैसे तैसे बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पहुंची और आनन-फानन में मरणासन्न हालत में दुधमुंही बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

क्या कहती है पुलिस

इस मामले में एएसपी महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि बच्चों के खेलने को दौरान आपस में बच्चों ने मारपीट की थी, लेकिन बात इतनी बढ़ गईं की महिलाएं भी आपस में लड़ने लगीं, उसी समय बच्ची को किसी ने उसकी मां के हाथ से छीन कर पटक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गईं है। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+