सीतापुर जेल के बाथरूम में गिरीं आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा, कंधा हुआ फ्रैक्चर

रामपुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में बंद सपा सांसद आजम खान की पत्नी और रामपुर से विधायक तजीन फातिमा जेल बने बाथरूम में गिर गईं। हादसे में उनके हाथ में चोट आ गई है। उनके कंधे में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। इस वजह से उनके प्लास्टर बांधा गया है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका उपचार कराया गया है अब वह सामान्य हैं।

azam Khan wife tazeen fatima shoulder fracture after falling in Sitapur jail bathroom

जेल के बाथरूम में गिरीं आजम खान की पत्नी

बता दें, रामपुर के सपा सांसद आजम खान और उनकी पत्नी सीतापुर जेल में बंद हैं। शुक्रवार को बाथरूम में फिसल जाने के कारण फातिमा के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी। पहले जिला जेल के अस्पताल में ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया, बाद में दर्द बढ़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एक्सरे हुआ। एक्सरे में हाथ में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। इसके बाद उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाकर उन्हें वापस जिला जेल भेज दिया गया।

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जेल में बंद हैं आजम और उनका परिवार

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के साथ उनके पिता आजम खान और मां तजीन फातिमा को भी मुकदमे में नामजद किया था। आरोप लगाया गया कि इन दोनों ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए झूठे शपथ पत्र लगाए थे। कोर्ट ने इस मामले में पहले भी आजम खान के खिलाफ कुर्की के नोटिस जारी किए थे। इस मामले में आजम खान, पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+