Singrauli News: दिनदहाड़े दफ्तर में पैग बना रहे सरकारी बाबू, शिवराज का शराब पीते वीडियो वायरल, देखें Video
Singrauli News: सिंगरौली वन मंडल कार्यालय में शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यालय में पदस्थ बाबू शराब पीते नजर आ रहे हैं। सिंगरौली जिला मुख्यालय के वन विभाग में पदस्थ लिपिक कार्यालय का वीडियो बताया जा रहा है। घटना आठ फरवरी की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वन विभाग में पदस्थ लिपिक कार्यालय में शराब पी जा रहा है। वीडियो को एक महिला कर्मचारी ने बनाया, जिसने लिपिक के खिलाफ शिकायत भी की है।

वीडियो में दिख रहे कर्मचारी पर आरोप लगाया गया है कि ऑफिस में ही काम करने वाली महिला कर्मचारी को वो अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर और फोन करके धमकी देता है। रजनी गुप्ता और और परिवार इससे डर कर सुरक्षा के लिए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक को से शिकायत की है। रजनी गुप्ता का आरोप है शिकायत के बाद भी अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बता दें कि पीड़िता महिला कर्मचारी रजनी गुप्ता जिला यूनियन में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में दिख रहा कर्मचारी शिवराज सिंह आए दिन शराब के नशे में गाली गलौज करते हैं। कार्यालय में बैठकर दारू पीता है, धारदार हथियार कुल्हाड़ी साथ में रखता है। कार्यालय में गाली गलौच से मना करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप महिला कर्मचारी ने लगाया है।
आनन-फानन में सरकारी बाबू शिवराज सिंह को डीएफओ ने दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया है। जांच टीम गठित कर दी है।
वहीं, शिवराज सिंह का कहना है कि महिला कर्मचारी कभी-कभार कार्यालय में आती है। उसको जब हमने इसका कारण पूछा तो भड़क गई। इसके बाद हमने अपना आपा खो बैठा। हालांकि, यह गलत है। हमें दफ्तर में ऐसा नहीं करना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications