Singrauli News : मौत के 15 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई युवक की लाश, जानिए वजह
Singrauli News : जिले में अज्ञात समझकर पुलिस ने एक युवक की डेड बॉडी को दफना दिया था उसकी पहचान होने और परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जाहिर किए जाने के बाद फिर से कब्र खोदकगर बाहर निकाला गया है। पुलिस ने युवक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। युवक के डेड बॉडी को कब्र से निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है और अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। बताते चलें की डेड बॉडी की पहचान न होने के कारण करीब 15 दिन पहले पुलिस ने ही युवक की लाश को दफनाया था। बाद में व्हाट्सएप के जरिए युवक की मौत की सूचना उसके परिजन तक पहुंची।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया 42 वर्ष का रामाधीन बैगा ग्राम तियरा में अपने ससुराल के भूमि पर घर बनाकर रहता था। उसी गांव का बार्डर यानि तियरा व अमहरा के पास युवक के परिजन रहते हैं। मूल निवासी बडगड़ गांव का बताया गया है। जो दशहरा को बडगड़ में आयोजित होने वाले में मेला देखने के लिए गया था। इस बात की सूचना युवक के पत्नी और बेटे को नहीं थी क्योंकि वह अपने माता-पिता के पास से बडगड़ मेला में गया था। मेला के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को युवक की डेड बॉडी बडगड़ से दूर ग्राम जोगियानी में मिला। गांव वालों ने इसकी जानकारी माड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर 2 दिन तक शव मर्चुरी में रखवाई थी लेकिन जब कोई पहचान करने वाला नहीं आया तो पुलिस ने गनियारी के मुक्तिधाम में युवक की डेड बॉडी दफना दिया। परिवार वालों को जानकारी होने के बाद डेड बॉडी को कब्र से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस कई लोगों के खिलाफ हत्या की एफ आई आर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक परिजनों की ओर से दिए गए बयान में यह बात सामने आ रही है कि हत्या करने वाले नजदीकी लोग का हाथ हैं। साथ ही युवक के साथ रहने वाले की भी भूमिका संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस के खुलासा करने के बाद इस पूरे मामले का खुलेगा होगा।












Click it and Unblock the Notifications