Singrauli News : मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, खुद भी कूदी, तीनों की मौत
Singrauli News : जिले में पारिवारिक लड़ाई के चलते एक महिला अपने 2 कलेजे के टुकड़ों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों ने भी जब इस मामले के बारे में सुना तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।

सास से हुई थी लड़ाई
बताया जा रहा है कि सिंगरौली जिले के बरगवां थाना इलाके के ग्राम पंचायत ओड़गाडी निवासी पार्वती पनिका का 27 अक्टूबर की देर रात्रि उसकी सास से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। लड़ाई होने के बाद 28 अक्टूबर की सुबह 4 बजे महिला अपने दो कलेजे के टुकड़े के साथ बिना किसी को बताये घर से चली गई। परिजनों को जब महिला व बच्चें नहीं दिखे तो उनकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
गांव वालों को कुएं में मिले तीनो के शव
गांव वालों ने 27 अक्टूबर की रात गांव के ही एक कुएं में बच्चे का शव उतराते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कुएं में उतरकर देखा तो 2 बच्चें और महिला का शव मिला। 3 शवों को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications